मुख्यमंत्री चौहान को सौंपा स्निप योजना में प्राप्त प्रथम पुरस्कार
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को महिला-बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस ने हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश को स्निप योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिये मिले राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार का प्रमाण-पत्र सौंपा। यह पुरस्कार प्रदेश को एकीकृत बाल विकास परियोजना के सुदृढ़ीकरण और पोषण सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये मिला हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिये विभाग को बधाई दी हैं।
मंत्री चिटनिस ने बताया कि यह पुरस्कार दस राज्यों के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में मध्यप्रदेश को मिला हैं। निर्धारित सात में से छह सूचकांक के लक्ष्य प्राप्त करने पर प्रदेश को 9 करोड़ 60 लाख रूपये की पुरस्कार राशि मिली हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!