भाजपा संगठन निर्वाचन नगर अधिकारी भूपेन्द्रसिंह ने मंडल चुनाव प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की


Khabar Nation / खबर नेशन
इंदौर /भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं भाजपा संगठन निर्वाचन नगर सह अधिकारी कल्याण देवांग ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भाजपा के संगठन चुनाव कार्यक्रम चल रहा है। आज संगठन चुनाव के निर्वाचन नगर अधिकारी पूर्व केबिनेट मंत्री श्री भूपेन्द्रसिंह इंदौर पहुंचे और मंडल निर्वाचन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
श्री भूपेन्द्रसिंह ने विभिन्न मंडलों में फोन पर निर्वाचन संबंधी चर्चा की और कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रहा है। आपने कहा कि इतना फेयर और व्यवस्थित काम मैंने कहीं नहीं देखा। आपने इसके लिये संगठन की प्रशंसा की।
इस अवसर पर निपानिया मंडल और निर्भयसिंह पटेल मंडल के मंडल निर्वाचन की सूची बंद लिफाफे में नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, कल्याण देवांग ने श्री सिंह को सौंपी। सभी से चर्चा उपरांत श्री भूपेन्द्रसिंह भोपाल के लिये रवाना हुए।

Share:


Related Articles


Leave a Comment