कांग्रेस सरकार ने सीएए को लेकर प्रदेश में दंगा भड़काने की कोशिश की : राकेश सिंह

 

 

                इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह आज इंदौर पहुंचे। आपने इंदौर के वेदांता हॉस्पिटल में पहुंचकर विधायक श्री मनोहर ऊंटवाल के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर, कुशल क्षेम पूछकर मीडिया से भी चर्चा की। चर्चा करते हुए श्री राकेश सिंह ने कहा कि श्री ऊंटवाल के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है और बहुत जल्दी वे स्वस्थ होंगे। आपने सीएए के मुद्दे पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि हम सीधे-सीधे आरोप लगाते हैं कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने दंगा भड़काने की कोशिश की। कांग्रेस ने सीएए पर भ्रम फैलाकर हिंदूओं और मुस्लिमों के बीच खाई पैदा की है। नागरिकता संशोधन कानून में देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ली नहीं जाएगी, यह कानून नागरिकता देने के लिए है लेने के लिए नहीं।

    श्री राकेश सिंह ने शिवसेना के संजय राऊत के द्वारा इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी कि ‘इंदिरा गांधी करीम लाला से मिलने आती थी’ के बयान पर कहा कि हम हमेशा कहते थे की कांग्रेस अपराधियों के साथ रहती है, और हमारे आरोप बार-बार सिद्ध भी हुए हैं। विधानसभा के वास्तु दोष के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि कई वरिष्ठ लोग विधानसभा में है और वह इस पर विचार करेंगे। उन्होंने दिग्विजय सिंह के ‘‘मोदीजी और शाहजी ने ढाई करोड़ मिलियन डॉलर के निवेश को कट आउट करा दिया’’ बयान पर कहा कि दिग्विजय सिंह की बात को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता वे कुछ भी बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा पर अंबानी और अडानी के लिए काम करने का आरोप लगाती रही है, लेकिन मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने वल्लभ भवन में अंबानी और अडानी के लिए रूम की भी व्यवस्था कर दी है। 

                श्री सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर भी भोपाल से इंदौर पहुंचे थे। नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री मुकेश सिंह राजावत, श्री नारायण पटेल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने बाईपास रोड़ पर पहुंचकर श्री सिंह की अगवानी की। हॉस्पिटल में श्री सिंह से संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री महेंद्र हार्डिया, श्री कमल बाघेला, श्री कमल वर्मा ने भी मुलाकात की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment