दुश्मनों (कांग्रेस)  को दिल का दौरा पड़ जाये : अमित शाह

राहुल गांधी हिन्दुओं से मांगे माफी

मध्यप्रदेश में भाजपा अंगद का पैर अमित शाह

विधानसभा चुनाव 2018 को अधिक मार्जिन से जीतकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे को जीत समर्पित करने का संकल्प दिलाया अमित शाह ने

खबरनेशन / Khabarnation

हिन्दु आंतकवाद की बात करने वाली कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिन्दूओं से माफी मांगे। मुझे पता हैं कि वे ऐसा नहीं करेंगे  इसलिए भाजपा का कार्यकर्ता घर घर जाकर इस बात की जानकारी आम नागरिकों को दे। मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक में आव्हान किया।

 उन्होंने मध्यप्रदेश में भाजपा को अंगद का पैर बताया। श्री शाह ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें 2018 में सिर्फ चुनाव ही नहीं जीतना हैं बल्कि जीत के अंतर को बढ़ाते हुए इस जीत को राजमाता विजयाराजे सिंधिया और स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे को जीत समर्पित करना हैं। दिल्ली में राहुल बाबा का दिया गया बयान कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी शेख चिल्ली के सपने देखने के समान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भाजपा को हराने का दम नहीं हैं और दूरबीन से भी देश में कहीं भी कांग्रेस की सरकार नहीं दिखाई देगी। 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की नियुक्ति पर निशाना साधते हुए श्री शाह ने कहा कि ये लड़ाई कॉर्पोरेट घराने और किसानों के बीच हैं। राज महाराजा को तो बूथ का कार्यकर्ता हरा देगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक करोड़ भाजपा कार्यकर्ता हैं। जिनमें से 65 लाख कार्यकर्ताओं के नाम पते पार्टी के पास हैं। अगर ये एक एक मतदाता तक पहुंचे तो 5 दिन में ही काम पूरा हो जाएगा। चुनाव में विजय के लिए काम नहीं करना हैं। विजय का मार्जिन बढ़ाना हैं। जिससे टी.बी. देखते हुए दुश्मनों को दिल का दौरा पड़ जाये। 

श्री शाह ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर पेश विधेयक पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के रूख पर निशाना साधते हुए कहा कि जन जन तक जायें और दिग्विजय की आरक्षण विरोधी मानसिकता से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद मैं मध्यप्रदेश के हर जिले में  आऊंगा और कार्यकर्ताओं से सीधी बात करूंगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री रामलाल ने 14 मई को मंडल स्तर से ऊपर के कार्यकर्ताओं से पंचायत को गोद लेने का आह्वान किया और आगामी चुनाव के लिए कैसे काम करना हैं यह रणनीति बताई।
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment