मैं किसी रेस में नहीं : अरूण यादव

राहुल गांधी से मैंने कोई नाराजगी प्रकट नहीं की

खबरनेशन / Khabarnation

मध्यप्रदेश कांग्रेस के निवृत्तमान अध्यक्ष अरूण यादव ने खबरनेशन से चर्चा करते हुए कहा हैं कि मेरे जीवन में अभी राजनैतिक पारी के लिए लंबा समय हैं। और ना मैं पहले किसी रेस में था और ना अब किसी रेस में हूँ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मुझे जो भी जवाबदारी सौपेंगे उसे पूरा करूंगा। यादव ने इस अवसर पर यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने को लेकर उनके मन में किसी भी प्रकार की नाराजगी नहीं हैं। और उन्होंने राहुल गांधी से भी कोई नाराजगी प्रकट नहीं की। पद से हटने के बाद अरूण यादव ने सबसे पहले खबरनेशन डॉट कॉम से बात करत हुए विगत पांच दिनों से चली आ रही भ्रामक जानकारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट की।

उन्होंने कहा कि राहुल जी ने मुझे साढ़े चार साल प्रदेश अध्यक्ष पद पर मौका दिया उसके लिए उनका दिल से आभार। मझे पद की लालसा नहीं हैं और मैं कार्यकर्ता के ईमानदारी भाव के साथ कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनका दिल का रिश्ता बनना एक बड़ी  उपलब्धि के तौर पर माना जाना चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि 15 साल से कांग्रेस ऑऊट ऑफ पॉवर (सत्ता से बाहर) थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना, वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लेना उचित तौर पर मिला लेकिन थोड़ा ओर मिलता तो बेहतर रहता। नींव के पत्थर के तौर पर कार्यकर्ताओं में विश्वास जगाने में और उनका सहयोग लेने में मैं सफल रहा हूँ। चुनाव ना लड़ने संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि मैं पिछले साढ़े चार साल से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काम कर रहा था और चूंकि चुनाव लड़ने के लिए क्षेत्र में समय देना आवश्यक रहता हैं जो मैं नहीं दे पाया था इसलिए मैंने चुनाव ना लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी।कल नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के पदभार ग्रहण के दौरान उनकी कही गई बातों को लेकर उन्होंने कहा कि जो कुछ भी मैंने कहा था किसानी भाषा में कहा था लेकिन अगर लोग अलग अलग  अर्थ निकाल रहे हैं तो मैं कुछ भी नहीं कर सकता हूँ। 

विगत साढ़े चार साल में प्रदेश कांग्रेस की आर्थिक स्थिति को लेकर अरूण यादव  ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा संकट था। कार्यकर्ताओं और साथियों के सहयोग से इसे दूर करने की कोशिश की थी। न्याय यात्रा को लेकर अरूण यादव ने कहा कि वह न्याय यात्रा जारी रहेगी और उनकी इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी से बात हो गई हैं। और उन्होंने भी सहमति व्यक्त की हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment