मंत्रिमंडल से ले सकते हैं शिवराज इस्तीफा 

फेरबदल- विस्तार- पुर्नगठन को लेकर 86 पाराक्रम

संगठन में भेजे जा सकते हैं दो या तीन मंत्री

6 विधायकों का चमक सकता हैं नसीब

खबरनेशन / Khabarnation

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल केबिनेट बैठक के दौरान पूरे मंत्रिमंडल से इस्तीफा ले सकते हैं। मंत्रिमंडल फेर बदल - पुर्नगठन -विस्तार को लेकर मध्यप्रदेश का राजनैतिक पारा गर्म हो गया है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल से दो या तीन मंत्रियों की विदाई तय मानी जा रही है। राजनैतिक सूत्रों के अनुसार लगभग 6 विधायकों की लौटरी खुल सकती हैं। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान अपने तीसरे कार्यकाल का मंत्रिमंडल का अंतिम विस्तार कर सकते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2018 को दृष्टिगत रखते हुए यह मंत्रिमंडल फेरबदल, विस्तार या पुर्नगठन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। 

शिवराज अपने इस मास्टर स्ट्रोक के सहारे आगामी विधानसभा चनाव को लेकर सामाजिक, जातिगत, क्षेत्रीय एवं राजनैतिक संतुलन साधने की कवायद को अंतिम अंजाम दे सकते हैं। सूत्रो के अनुसार जहां इस मंत्रिमंडल में 5 नये चेहरों को एवं 1 पूर्व मंत्री को फिर से मौका दिया जा सकता हैं। वहीं दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता हैं।

राजनैतिक हलकों में लंबे समय से माना जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को हटाकर किसी तेज तर्रार को कमान सौंपी जाएगी। ताजा हालात के अनुसार संगठन में कसावट लाने दो या तीन मंत्रियों को संगठन में महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी जा सकती हैं। संभावित तौर पर नए चेहरों में गोपीलाल जाटव, रंजना बघेल, लखन पटेल, सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व मंत्री बाबूलाल गौर, महेन्द्र हार्डिया मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment