जनसेवा की परंपरा निभाते रहे इंद्रजीत कुमार: कमलनाथ

खबरनेशन / Khabarnation
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका विदा होना प्रदेश की शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। लगातार पांच दशकों की निःस्वार्थ सेवा उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी साबित हुई। वर्ष 1977 से लगातार सीधी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे। उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी, उनका बेदाग व्यक्तित्व और हमेशा सेवा करने में तत्पर रहने की तड़प। स्वर्गीय पटेल ने सबसे पहली बात अंधत्व से पीड़ित बच्चों के लिए ब्रेल लिपि में पाठ्यपुस्तकंे लागू करने का काम किया। इसके बाद उन्होंने मध्यप्रदेश संस्कृत बोर्ड बनाने में भी रचनात्मक पहल की। 
श्री कमलनाथ ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 
इसी के साथ प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में आज स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया सहित अन्य कांगे्रस पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दो मिनिट का मौन रखा गया। 
कांगे्रस पदाधिकारी सर्वश्री संजय कपूर, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, शोभा ओझा, नरेन्द्र सलूजा, भूपेन्द्र गुप्ता, अभय दुबे, मुजीब कुरैशी, प्रवक्तागण जे.पी. धनोपिया, आनंद तारण, स्वदेश शर्मा, शहरयार खान, शाहवर आलम, मिथुन अहिरवार, प्रवीण धौलपुर, अनीस खान गुड्डू सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment