मध्यप्रदेश सरकार की हालत जलते हुए रोम जैसीः राकेश सिंह

 

 Khabar Nation / खबर नेशन

                जबलपुर/भोपाल। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार जनता से किए गए अपने वादे पूरे करना तो दूर, किसानों पर यूरिया के लिए लाठियां बरसा रही है। अन्नदाता मंडियों में अनाज के ढेर लगाकर कड़ाके की ठंड में खुले में सो रहा है, उसकी धान खरीदी नहीं हो रही है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार चाहती है कि किसान हताश होकर वापस लौट जाएं। आज प्रदेश सरकार की स्थिति इस प्रकार है, जब रोम जल रहा था और नीरो चैन की बंसी बजा रहा था। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ यह बताएं कि जब कांग्रेस ने, राहुल गांधी ने, प्रदेश की जनता से इतने सारे वादे किए थे, तब आपने उनसे पूछा था कि इनके लिए पैसा क्या केंद्र सरकार पैसा देगी ? पूरा साल यही करते निकाल दिया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment