भाजपा फैला रही है झूठ व भ्रम: कमलनाथ

खबरनेशन / Khabarnation

 

कांग्रेस के किसानो की कर्ज माफी के वचन पर
भाजपा फैला रही है झूठ व भ्रम
जिन्होंने खुद 15 वर्ष की सरकार में कर्जमाफी नहीं की और ना
ही इस बार के घोषणा पत्र में वादा किया, वो जानबूझकर
कर्जमाफी पर पंजाब-कर्नाटक का उदाहरण देकर झूठ परोस रहे हैं
किसान भाई भाजपा के भ्रम में ना आयंे, भाजपा का काम ही
है झूठ फैलाना, कांग्रेस अपना वचन हर हाल में पूरा करेगी: कमलनाथ
भोपाल, 21 नवम्बर, 2018
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा व उसके नेतागण कांग्रेस के किसानांे के कर्जमाफी के वचन पर जान बूझकर झूठ परोस कर निरंतर भ्रम फैला रहे हंै। 
नाथ ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर के पीपलिया मंडी में 6 जून 2018 को कांग्रेस की सरकार बनने पर दस दिन के अंदर किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की थी। जिसे बाद में कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में भी प्रमुखता से शामिल किया है। कांग्रेस अपने वचन पत्र के प्रति कटिबद्ध है और इसे हर हालत में पूरा करेगी। लेकिन जो भाजपा अपनी 15 वर्ष की सरकार में भी किसानो का कर्ज माफी का वादा कर मुकर गयी। जिसने आज तक किसानों का एक रुपया का कर्ज भी माफ नहीं किया। जिसके राज में किसान सबसे ज्यादा दुखी हैं। सबसे ज्यादा आत्महत्या कर रहे हंै। जिसकी केन्द्र सरकार ने भी कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के आँसू नहीं पौछे। वो आज कांग्रेस के कर्जमाफी के वचन पर झूठ व भ्रम परोस रहे हैं। वो कर्नाटक, पंजाब और केन्द्र की यूपीए सरकार के कर्ज माफी के झूठे आँकड़े परोस भ्रम फैला रहे है।
नाथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानो की कर्जमाफी के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में झूठ परोस रहे हंै। वहीं शिवराज सिंह भी निरंतर इस मुद्दे पर अपनी सभाओं में झूठ परोस रहे हैं। जबकि वास्तविक सच्चाई यह है कि कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस सरकार ने अपने घोषणा पत्र के वादे के मुताबिक 5 जुलाई 2018 को अपने पहले बजट भाषण में किसानों के 2 लाख तक के कर्जमाफी की घोषणा कर इसके लिये 34000 करोड़ का बजट में प्रावधान उसी दिन किया। वहीं केन्द्र की यूपीए सरकार ने अपने वादे के मुताबिक फरवरी 2008 में करीब 70000 करोड़ रूपये की किसानों की ऐतिहासिक कर्जमाफी की थी। जो आज तक किसी भी सरकार ने नहीं की। यह सच्चाई है। वही पंजाब की अमरिंदर सरकार ने 19 जून 2017 को अपने घोषणा पत्र के वादे के मुताबिक पांच एकड़ तक भूमि वाले किसानों के 2 लाख तक के कर्ज माफी की घोषणा विधानसभा में कर अपने वादे को पूरा किया। चूंकि भाजपा मध्यप्रदेश में किसानो की कर्ज माफी से बचना चाह रही है। कर्ज माफी की पूर्व में भी घोषणा कर प्रदेश भाजपा सरकार मुकर चुकी है। कांग्रेस कर्ज माफी की घोषणा कर चुकी है। इसीलिये भाजपा जान बूझकर कर्नाटक, पंजाब की कांग्रेस सरकार की कर्ज माफी पर झूठ परोस कर किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
नाथ ने प्रदेश के किसान भाइयों से भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे इस भ्रम व झूठ से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस हर हालत में किसानो के कर्जमाफी के अपने इस वचन को पूरा करेगी। सिर्फ यही नहीं हमारे वचन पत्र में शामिल हर बिंदु को हम पूरा करेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment