भाजपा ने सभी विधानसभाओं में मंडल संख्या बढ़ाई-नगर में अब हुए 28 मंडल


खबर नेशन /Khabar Nation
      इन्दौर, । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंह एवं संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़़ा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने नगर में 7 नए मंडलों की घोषणा की।
    श्री नेमा ने बताया कि अभी हाल मेंं ही तीन नये मंडल बनाये थे, तब संख्या 18 से बढ़कर 21 मंडल हो गये थे, संगठन ने अब सभी विधानसभाओं में मंडलों की संख्या बढ़ाते हुए सात नये मंडल बनाये। अब नगर में मंडलों की संख्या 28 हो गई है।
अब विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में अब एक नया मंडल-लवकुश मंडल और बढ़ाते हुए चार की जगह पांच मंडल कर दिये है। बनाया गया है। उक्त नये मंडल में वार्ड क्रमांक 11,12,16 व 17 को शामिल किया गया। इस मंडल में 86 मतदान केंद्र शामिल किए गए।
  इसी के साथ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में चार मंडल थे, दो नये मंडल- संतश्री मौनी बाबा मंडल एवं संतश्री बालीनाथ मंडल बनाये गये। इसी के साथ अब विधानसभा में 6 मंडल हो गये, उक्त दोनों नये मंडल में वार्ड कं्र 18,19 व 20 एवं 23,24 व 25 को शामिल किया गया, इन मंडल में 81 व 73 मतदान केन्द्र शामिल किए।
क्षेत्र क्रमांक 3 में 2 मंडल थे, एक नया मंडल-अटलबिहारी वाजपेयी मंडल बनाया गया। अब विधानसभा मेंं 3 मंडल हो गये, इसमें वार्ड कं्र 55, 63, 64 को शामिल किया गया, इस मंडल में 69 मतदान केन्द्र शामिल किए ।
क्षेत्र कं्र 4 में 2 मंडल थे, विगत दिनों एक मंडल बढ़ाया था, अब एक नया मंडल भगतसिंह मंडल जोड़ा गया, इसी के साथ विधानसभा में 4 मंडल हो गये,  इस मंडल में वार्ड कं्र 67, 68, 69 एवं 70 को शामिल किया गया है। इस मंडल में 59 मतदान केन्द्र शामिल किये गये।
क्षेत्र कं्र 5 में 3 मंडल थे, विगत दिनों एक मंडल बढ़ाया गया, अब एक नया मंडल डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मंडल जोड़ा गया, अब विधानसभा में 5 मंडल हो गये, इस मंडल में वार्ड 38 व 39 को शामिल किया गया। इस मंडल में 51 मतदान केन्द्र शामिल किये।
राऊ विधानसभा में पूर्व में 2 मंडल निर्भयसिंह पटेल और गुरूगोविन्दसिंह मंडल थे, अब एक नया मंडल चन्द्रगुप्त मौर्य मंडल बनाया गया अब विधानसभा में 3 मंडल हो गये, इसमें वार्ड 75, 76, 77 को शामिल किया गया। इस मंडल में 64 मतदान केन्द्र शामिल किए।
इसी के साथ देपालपुर व सांवेर विधानसभा के एक-एक नगर में शामिल है।
मंडल में होने वाले निर्वाचन इन सभी 28 मंडलों में किये जायेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment