कांग्रेस एक परिवार तक सीमित उसे भारत के इतिहास और महापुरुषों की जानकारी नहीं :- गोपाल भार्गव

 

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कांग्रेस नेताओं को देश के सही इतिहास , वीर सावरकर और संघ को पढ़ने की जरूरत

खबर नेशन / Khabar Nation 

 

भोपाल। कांग्रेस के नेताओं को सिर्फ एक ही परिवार के भक्ति भाव से ही मतलब है, उसे भारत के इतिहास और महापुरुषों की जानकारी नहीं है। शायद इसीलिए वीर सावरकर को लेकर जो गलत बयानबाजी राहुल गांधी कर चुके हैं, उसे कांग्रेस अपने पाठ्यक्रम में शामिल कर रही है। अच्छा होता कांग्रेसी नेता पहले भारत के वास्तविक इतिहास और वीर सावरकर की गौरव गाथा को पढ़ लेते हैं। यह बात नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने कांग्रेस सेवादल में वीर सावरकर जी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर वितरित किये गए साहित्य की निंदा करते हुए कही। 

परिवार की भक्ति में सही और गलत का फर्क भी न भूले कांग्रेसी

उन्होंने कहा कि “वीर सावरकर को लेकर सेवादल ने जो साहित्य वितरित किया है, वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं कांग्रेस के नेताओं से अपील करता हूँ कि वो गांधी परिवार के भक्ति भाव से निकल कर वीर सावरकर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समझे और जाने। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों के खिलाफ किस तरह संघर्ष किया था और लड़ाई लड़ी थी। शायद परिवार की भक्ति में लीन कांग्रेस नेता समझ नही पायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक परिवार विशेष के लिए देश के बलिदान देने वाले महापुरुषों का हमेशा अपमान करने का काम किया है। इतिहास गवाह है कांग्रेस ने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और बाबा साहेब आंबेडकर जैसी महान शख्सियतों को अपमानित करने का काम किया। कांग्रेस ने अंबेडकर जी को चुनाव हरवाने में भी कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ी। 

राहुल बाबा के चक्कर मे नेहरू को भूल गए कांग्रेसी

नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरोध और राहुल बाबा के चक्कर में आज के कांग्रेस नेता अपने अतीत के नेताओं को भी भूल गए है। जो कांग्रेस नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को फासिस्ट बता रहे है, उन्हें पता होना चाहिए कि नेहरू जी संघ के सामाजिक कार्यों से काफी प्रभावित थे। '1962 में चीन के साथ हुए युद्ध में संघ कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर काफी काम किया था और नेहरू इससे बहुत प्रभावित थे। 1963 के गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में उन्होंने संघ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। उन्होंने प्रश्न पूछते हुए कहा क्या इस तथ्य को नकार कर कांग्रेस नेहरू जी को अनदेखा कर रही है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment