पर्यावरण की रक्षा के लिए एनएचआरसी ने लगाये पौधे

खबर नेशन / Khabar Nation
कोलकाताः पर्यावरण की रक्षा के लिए मनवाधिकार संस्था नेशनल ह्यूमन राइट्स के बैनर तले तथा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवमाल्य सेनगुप्ता, युवाशाखा के अध्यक्ष शंभू पांडे के निर्देश पर हुगली के तारकेश्‍वर में २०० पौधे लगाये गये. राष्ट्रीय देवमाल्य सेनगुप्ता ने बताया कि वर्तमान में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ते प्रदूषण से बचनने के लिए तथा भविष्य में यह दूषित न हो इसके लिए हम सभी को मिलकर पर्यावरण को बचाने की दिशा में पहल करना होगा. पर्यावरण के साथ ही जल को भी बचाना जरुरी है. वरना आने वाली पीढ़ी जल और स्वच्छ हवाआें के लिए तरस जायेगी. इस पौधा रोपण कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों ने एक साथ मिल कर पर्यावरण को दूषित न होने देने का प्रण लिया. इस अभियान में महिलाआें और बच्चों मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

Share:


Related Articles


Leave a Comment