प्रभु चारभुजा की भव्य प्रभात फेरी का इंदौर से प्रस्थान

श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल पालीवाल बंधु के तत्वाधान यात्रा में श्रद्वालुओ ने करा ठाकुर जी का स्वागत
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर।
श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल पालीवाल बंधु के व्यवस्थापक राजेश बागोरा, तपन व्यास, पुरुषोत्तम बागौरा , ज्ञानेंद्र आंजना ने बताया की ब्रह्मलीनशंभूलाल तुलसीराम व्यास (महाराज) की प्रेरणा से प्रभु चारभुजानाथ की भव्य पैदल यात्रा का निरंतर 32 वांवर्ष है। उक्त यात्रा मे पदयात्रीयो से यात्रा शूल्क के रुप मे श्रध्दा भक्ति एवम प्रभु के प्रति समर्पण भाव कासंकल्प देकर पद यात्रा मे शामिल किया जाता हे ! 
इंदौर से प्रभु चारभुजा मंदिर राजस्थान तक लगभग 550 किलो मीटर से ज्यादा की यात्रा करने हेतु 250 महिला -पुरुष पदयात्री आज श्री चारभुजा (गढ़बोर) राजस्थान तक पैदल जाने के लिए आज प्रभात फेरी के रूपमे श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, पालीवाल धर्मशाला इंदौर से प्रस्थान रवाना हुए ! 
पद यात्रा मे 80 वर्षीय श्री शंकर लाल जी दवे(पालीया )और 67 वर्षीय श्रीमती जमना जोशी  (बेना मासी )जहा यात्रा कर रहे हे वही 12 वर्ष के विकास व्यास भी यात्रा कर रहे हे ! 
22 अगस्त को रात्रि जागरण में दुर-दराज से यात्रा में शामिल होने के मंदिर परिसर में पहुंचे जहा से आजशुक्रवार को श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल द्वारा ब्रह्म मुहर्त में सुबह 5-30 बजे हनुमान चालीसा, चतुर्भूजपच्चीसी पाठ, मंगला आरती के पश्चात् इंदौर से चारभुजा के लिए रवाना हुई सादगी पूर्ण पद यात्रा में श्रद्वा, भक्ति समर्पण भाव की झलक दिखाई दी ! 
श्री चारभुजानाथ मंदिर इंदौर से प्रारंभ होकर पदयात्रा चारभुजा मंदिर (गढ़बोर) राजस्थान जलजुलनी एकादशीपर पहुंचेगी। पद यात्रा का जगह-जगह स्वागत होता है। 
पद यात्रा व्यवस्थापक राजेश बागोरा, तपन व्यास, ज्ञानेंद्र आंजना, पुरुषोत्तम बागौरा , राधेश्याम व्यास (राज)ने बताया कि श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल, पालीवाल बंधुओं के तत्वाधान में निकलने वाली प्रभात फेरी मेंप्रतिवर्षानुसार इंस वर्ष पैदल यात्रा में मातृशक्ति आकर्षण का केंद बिंदु रही । प्रभातफेरी शोभायात्रा मेंपदयात्रीयों का विभिन्न मंच से स्वागत हुअा । 
यात्रा मे घनश्याम वैष्णव , श्याम दवे, मुकेश जोशी तपन व्यास, ज्ञानेंद्र आंजना, बालक बागोरा, जीतू जोशी, राजेश बागोरा, कमलेश व्यास(कमल), हर्षद जोशी (मोनू), सहित बडी संख्या मे धर्मप्रेमी जनता ने पदयात्रीयोको विदाई दी ! 

 

 

 
Share:


Related Articles


Leave a Comment