स्ट्रीट आर्ट का रंगारंग शुभारंभ

 

कलाकारों ने केनवास पर उकेरे रंग

आयुक्त ने शामिल होकर की बच्चों की हौंसला अफजाई

 

भोपाल। आर्टिस्ट स्ट्रीट कार्निवाल का शुक्रवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर प्रदेशभर से आए कलाकारों ने केनवास पर रंग उकेर कर अपनी कला बताई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त बी विजय दत्ता ने कार्यक्रम में शिरकत कर बच्चों की हौंसला अफजाई की। तीन दिन तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ईको फ्रैंड्ली डीजाईन, बैम्बू का उपयोग, सौर्य ऊर्जा से जलने वाले लैंप, पुरानी चादरें, पुराने टायर, यूज किए गए कपड़े, रस्सी, अनोपयोगी लकड़ी, ड्रम और पुरानी गाडि़यों के आर्ट ईफेक्ट्स से टैप का आर्ट स्ट्रीट कार्निवल सजेगा। 

 कार्निवाल में प्रदेशभर के 500 कलाकार रैप, गजल और डीजे के ओपन माईक से प्रस्तुति देंगे। 

फूड फेस्टिवल, राहगीरी डे के सफल आयोजन के बाद नगर निगम भोपाल ने टैप आर्ट स्ट्रीट कार्निवल का आयोजन किया है। जिसमें 500 से अधिक आर्टिस्ट प्रस्तुति देंगे। स्वच्छता की थीम के साथ परफॉर्मिंग आर्ट जैसे मिमक्री, गाना, डांस फॉर्म, बीट बॉक्सिंग, रैप, गजल, डीजे, और ओपन माईक में कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें भाग लेने के लिए आर्टीस्ट से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा।

भारत में गंदगी का आना मना है

शुक्रवार को प्रोग्राम के पहले ही दिन कलाकारों की पेंटिंग आकर्षक का केन्द्र बनी। स्वच्छ भारत अभियान को साकार करती एक पेंटिंग के जरिए बताया गया कि भारत में गंदगी का आना माना है। इस मनमोहक पेंटिंग बनाने वाले कलाकार की नगर निगम आयुक्त बी विजय दत्ता ने मंच पर सराहना की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment