चिंग्ड़ीहाट ब्रिज की हो रही है मरम्त से थमा बार्ईपास
मां फ्लाईओवर के २० मीनट के सफर को पार करने में लग रहे हैं २ घंटे
खबर नेशन / Khabar Nation
कोलकाताः मां फ्लाई ओवर पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण पहले ही बंद था, बारीश के कारण समस्या और बढ़ गयी है. शनिवार सुबह से कार्यतः बाईपास थम सा गया. लंबे जाम के काऱण घंटों तक मां फ्लाई ओवर पर दैनिक यात्रियों को फंसना पड़ा. रुबी से बेलियाघाटा तक गाड़ियों की गति काफी धीमी थी. २० मीनट के रास्तों को पार करने में दो घंटे का समय लग गया. कुल मिलाकर दैनिद यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.इस बीच कोलकात ट्राफिक पुलिस के फेसबुक पेज पर कुछ अपडेट कर मां फ्लाईओवर के समस्याआें की जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि चिंग्ड़ीहाटा में कार्य चलने के कारण उस रास्ते को बंद रखा गया है. जिसके कारण मां फ्लाईओवर पर ट्राफिक धीमी है. हालांकि सुबह की तुलना में शाम के समय हालात कुछ सामान्य हुए हैं. इसके साथ ही कोलकाता ट्राफिक पुलिस की ओर से आश्वस्त किया गया कि बहुत जल्द बाईपास यातायात सामान्य हो जायेगा.