स्वास्थ्य शिविर में 313 रोगियों की निशुल्क की गई जांच

 

इंदौर।जागरूक रहकर कई रोगों से बचा जा सकता है। कोई भी मर्ज लापरवाही से बढ़ता है। उक्त विचार पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने एयरपोर्ट रोड़ स्थित श्री तारादेवी मालवीय मानव संस्थान द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किये। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदर्शन गुप्ता, पार्षद राजेश चौहान ने शिरकत की।अतिथियों का स्वागत श्री तारादेवी मालवीय मानव संस्थान के अध्यक्ष संतोष मालवीय ने किया। शिविर में 313 रोगियों की निशुल्क जांच की गई। अध्यक्ष संतोष मालवीय ने कहा रोग मौजूदा समय में प्रमुख स्वास्थ्य चुनौती बन रही है और हमारे देश में खास तौर पर शहरों में इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।श्री तारादेवी मालवीय मानव सेवा संस्थान द्वारा शिविर में अबकी बार चौके की बारी,हमारा एक ही सपना स्वच्छ और सुंदर हो भारत अपना,फिर से होगा इंदौर नंबर वन का भी संकल्प लिया गया। इंदौर को नंबर 1 बनाने वाले नगर निगम नगर कर्मियों, जिनकी रात दिन की मेहनत के बाद अब जाकर इंदौर को नंबर वन का स्थान प्राप्त हुआ है। ऐसे कर्मठ नगर निगम कर्मियों की सेवा का भी सम्मान किया गया। संतोष मालवीय ने बताया भविष्य में संस्थान द्वारा आंख दांत और मल्टीपल हेल्थ चेकअप करवाया जाएगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment