भाजपा ने अटलजी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया


मंडल, वार्ड व मोर्चे द्वारा अनेक आयोजन हुए
क्षेत्र कं्र 5 में टिफीन पार्टी व केक कांट का मनाया जन्मदिन
क्षेत्र कं्र 2 में प्रदेश स्तरीय अटल खेल महोत्सव का समापन

खबर नेशन / Khabar Nation 
इंदौर 25 दिसम्बर,2019/
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल व घनश्याम शेर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. पं. अटलबिहारी वाजपेयीजी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। अटलजी के जन्मदिवस पर मंडलों, वार्डो व मोर्चे द्वारा विचार संगोष्ठी, सेमीनार एवं सम्मेलन का आयोजन हुए। कार्यकर्ता द्वारा अस्पताल, अनाथालय एवं सेवा बस्तियों में पहुंचकर सेवा कार्य किये गये, साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ता उनका पुण्य स्मरण किया, इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की गई।
विधानसभा क्षेत्र कं्र 5 में महापौर परिषद सदस्य व पार्षद श्री दिलीप शर्मा के नेतृत्व में अटलजी के जन्मदिवस पर इंदौर की आदर्श स्वच्छ और स्मार्ट रोड (ग्रेटर कैलाश रोड) पर टिफीन पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक कांट कर अटलजी का जन्मदिन मनाया।
इस प्रमुख रूप से सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड, श्री महेन्द्र हार्डिया, बालकृष्ण अरोरा, दिलीप शर्मा, अंजू माखीजा, चन्द्रकुमार माखीजा, पप्पी शर्मा, हरिनारायण यादव उपस्थित थे।
इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि माननीय अटलजी को आधुनिक भारतीय राजनीति में हमेशा याद रखा जायेंगा। उनकी राष्ट्रभक्ति देशवासियों से प्रेम और सबको साथ चलने की खूबी सबको याद रहेगी, वे सर्वमान्य नेता थे। मा. अटलजी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के विचारों से काफी प्रभावित थे और जब जनसंघ का गठन हुआ तो अटलजी इसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। पं. दीनदयालजी की सोच को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक रूप में समाज के किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हो  और राष्ट्र अपनी प्रगति की ओर बढ़ता रहे।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि अटलजी के जीवन व कार्यकाल को रेखांकित करते हुए उनके व्यक्तित्व के आगे समस्त राजनैतिक दलों का कद छोटा है। देश के प्रधानमंत्री श्री मोदीजी आज जो कार्य कर रहे है उसमें भी अटलजी की सोच झलकती है। संपूर्ण विश्व में आज हिन्दू और हिन्दुस्तान में मोदीजी की जो छवि बनी है उसकी पृष्ठभूमि में देखेगें तो उनमेंं अटलजी ही प्रकट होते हुए प्रतीत होते है। हिन्दूस्तान में अटलजी के जैसा सर्वमान्य नेता शायद ही कभी हो सकेगा। साथ ही बताया कि आज हम जो भी कार्य कर रहे है उसकी गुंज अटलजी तक पहुंचती रहे यही हमारा ध्यैय है। अटलजी के कार्यकाल का सुशासन देश और दुनिया कभी नहीं भूल पायेगी।
विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया ने सुशासन की ओर 2004 के बाद अटलजी के कार्यकाल से प्रारंभ हुआ। चुनौती सामने आती है तो परेशानी भी सामने आती है, लेकिन निर्णय लेने की क्षमता होना चाहिए। साथ ही जो निर्णय लिया जाता है उसका क्रियान्वयन भी होना चाहिए। अटलजी की निर्णय क्षमता के बाद वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी की भी निर्णय क्षमता अटल है। जनता के बीच सरकार की विश्वसनीयता होना चाहिए और यह कार्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से संभव होता है।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे के नेतृत्व में महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में फल वितरण किया गया, इस अवसर पर पदमा भोजे, तुलसी प्रजापत, रेणुका प्रताप, आशा मंत्री, रानू रंजीत कौर सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता बहनें उपस्थित थी।
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान व फल वितरण प्रत्येक मंडलों किया गया, इस अवसर पर मनस्वी पाटीदार, मयुरेश पिंगले, रोहित चौधरी, राहुल राणे, ऋषिसिंह खनूजा, विनोद खण्डेलवाल सहित मंडल अध्यक्ष व युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश राठौर के नेतृत्व में दृष्टिहीन कल्याण संघ वायर चौराहा पर दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को दैनदिनी सामग्री भेंट कर भोजन कराया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, अमरदीप मौर्य, प्रकाश राठौर, संतोष यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। साथ ही मीसाबंदियों का सम्मान भी किया गया।
अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष राजेश शिरोडकर के नेतृत्व में अमरदास सेवा आश्रम वृद्धाश्रम द्वारकापूरी पर वृद्धजनों की सेवा कर उन्हेंं फल वितरण किया गया। इस अवसर पर राजेश शिरोडकर, राजेश वर्मा, अमर पैढाकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष मंजूर एहमद के नेतृत्व में एम.वाय. केंसर हॉस्पिटल में फल वितरण किया गया इस अवसर पर मंजूर एहमद, वसीम खान व अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 सम्राट अशोक मंडल द्वारा दास बगीची पर गौ सेवा किया गया।
विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 में अंकित यादव के नेतृत्व में अटल खेल परिसर स्कीम नं 78 में पांच दिवसीय अटल खेल महोत्सव प्रदेश स्तरीय स्पर्धा का समापन किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री निलेश खाण्डेकर के नेतृत्व में मुकुट मांगलिक भवन मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment