मध्यप्रदेश का संगठन कार्यकर्ताओं और विचार के आधार पर खड़ा हुआ सशक्त संगठन
प्रदेश चुनाव प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष ने इंदौर भाजपा कार्यालय में बैठक को किया संबोधित
खबर नेशन/ Khabar Nation
इंदौर। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी, प्यारेलाल जी और भगवतशरण माथूर जी जैसे नेतृत्व ने अपना सर्वस्व जीवन न्यौछावर किया है। मध्यप्रदेश में संगठन क्षमता के धनी इन लोगों ने यह सोचकर संगठन खड़ा नहीं किया था कि पार्टी को केवल सत्ता में लाना है। उनके काम करने के पीछे जो ध्येय था, वह भारत को महान बनाने की विचारधारा का ध्येय था। मध्यप्रदेश का संगठन कार्यकर्ताओं के आधार पर एवं विचार के आधार पर खड़ा हुआ एक सशक्त संगठन है। हम सब मिलकर मध्यप्रदेश में पुनः विजय को प्राप्त करेंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव ने रविवार को भाजपा संभागीय कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक की परिचय बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी का आत्मीयता के साथ स्वागत किया। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसी सिलावट, श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे मंचासीन थे।
संभागीय कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहरों में गिना जाता है, तो इसके पीछे भाजपा के सुशासन का संकल्प है। श्री यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत को आगे ले जाने के मिशन पर काम कर रहे हैं। 2014 में भारत दुनिया की 5 डगमगाती अर्थव्यवस्थाओं में से एक था आज भारत 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। 2014 में भारत आतंकवाद से ग्रसित था, लेकिन आज प्रधानमंत्री जी स्पष्टता के साथ संदेश देते हैं कि भारत न आतंकवाद को सहन करेगा और न ही दुनिया में इसे पनपने देगा। नेतृत्व का यह विश्वास और संकल्प मजबूती के साथ खड़ा होता है, तो इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का त्याग और उसके आधार पर सरकार चलाने वाले नेता दोनों के मिलन से होता है। उन्होंने बैठक में इंदौर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठकों को सफल बनाने में सहयोग देने की बात कही।
राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी को राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। श्री भूपेन्द्र जी में प्रशासनिक कार्यक्षमता के साथ संगठनात्मक कार्यकुशलता भी है। श्री भूपेन्द्र जी को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास दोगना हो गया है। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रदेश में दो तिहाई के बहुमत में पुनः भाजपा सरकार बनेगी।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव जी उत्तरप्रदेश, झारखण्ड एवं बिहार जैसे कई राज्यों में चुनाव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कई राज्यों में श्री भूपेन्द्र जी की संगठनात्मक कुशलता के कारण भारतीय जनता पार्टी को विजय मिली है। मध्यप्रदेश में भी श्री भूपेन्द्र यादव जी के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ता जीत का इतिहास बनायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंच रही हैं। 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में श्री भूपेन्द्र जी के कुशल रणनीति और कार्यकताओं की मेहनत के बल पर ऐतिहासिक बहुमत हासिल करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के संभाग प्रभारी श्री राघवेंद्र गौतम, संभाग सह प्रभारी एवं नगर प्रभारी श्री तेज बहादुर सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजेश सोनकर, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, युवा आयोग के अध्यक्ष श्री निशांत खरे, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व आईडीए अध्यक्ष श्री मधु वर्मा आईडीए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, वरिष्ठ नेता श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री बाबू सिंह रघुवंशी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999