मुख्यमंत्री का संकेत के परिवार ने पौध-रोपण कर माना आभार

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगाए बरगद, आम और कचनार के पौधे

भोपाल : सोमवार, जुलाई 10, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, आम और कचनार के पौधे रोपे। हरदा निवासी 10 वर्षीय बालक संकेत कपूर के परिजन ने बालक के उपचार कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार मानते हुए पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से बालक संकेत को सहायता राशि उपलब्ध कराकर एस.एल. रहेजा अस्पताल मुंबई में इलाज कराया गया। संकेत सर्वाइकल लेमिनेट टॉमी ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्षरत रहा है। संकेत को तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। बालक संकेत के परिजन सर्वश्री सनी कपूर, साकेत कपूर, सुश्री कशिश एवं गुनगुन कपूर और प्रिया आहूजा ने पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सुश्री शक्ति विजय कुमार भारती, श्री सुशील सिंह और राजगढ़ के श्री जसवंत सिंह गुर्जर ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाएं। पौध-रोपण में बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment