घरेलु फ्लाइट्स की सुविधाएं मौजूद, जल्द ही इंडिगो एयरलाइंस करेगा उड़ानें होंगी
संतोष सिंह बने खजुराहो एयरपोर्ट के नए निदेशक
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल/खजुराहो। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने राजधानी भोपाल में पदस्थ संतोष सिंह को खजुराहो एयरपोर्ट का नया निदेशक नियुक्त किया है। खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक का पदभार संतोष सिंह ने शुक्रवार को ग्रहण कर लिया है। इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी संतोष सिंह इस कार्यभार से पहले भोपाल हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक प्रभारी और विधि प्रभारी के पद का कार्यभार संभाल रहे थे। सिंह वर्ष 2009 में आरसीडीयू/एफआईयू नई दिल्ली में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) में शामिल हुए। सिंह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में सीएनएस कैडर के अधिकारी हैं और उन्हें हवाई अड्डे के वाणिज्यिक व्यवसाय, विमानन कानून और वायु नेविगेशन तकनीकी प्रणाली के व्यापक अनुभवी है। नए निदेशक संतोष सिंह आईआईटी रूड़की से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से लॉ में स्नातकोत्तर के साथ ही आईआईएम रोहतक से जनरल मैनेजमेंट में पीजीडीएम की उपाधि प्राप्त है।
घरेलु फ्लाइट्स की सुविधाएं मौजूद, जल्द ही इंडिगो एयरलाइंस करेगा उड़ानें होंगी
खजुराहो एयरपोर्ट के नए निदेशक संतोष सिंह ने बताया कि फ्लाइट्स ऑपरेट करने के लिए एयर बस, ऐरो ब्रिज से लेकर आधुनिक एक्सीलेटर, डिपार्चर और एराइवल की सुविधाएं है। इन्हीं सब सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खजुराहो एयरपोर्ट पर फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल बनाया गया है। जहां देश के हर कोने से स्टूडेंट्स शिक्षा लेने पहुंचेंगे। इंडिगो एयरलाइंस खजुराहो हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हवाई अड्डे के सर्वोत्तम बुनियादी ढांचे के साथ अधिक उड़ानें और बेहतर यात्री सुविधा उनकी प्राथमिकता होगी।
यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ने का करेंगे प्रयास : सिंह
निदेशक संतोष सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में और अधिक शहरों से हवाई संपर्क बढ़ने की संभावना है। अभी घरेलू विमान सेवा के लिए ही यहां सुविधाएं है इस सेवा में ही विस्तार किया जाना है, घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ने पर एयरपोर्ट पर सुविधा का विस्तार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा के लिए प्रयास किया जायेगा है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999