कबीर आश्रम पर नलकूप खनन कार्य का भूमिपूजन
डॉ राजकुमार मालवीय ने पानी बचाने का दिया संदेश
खबर नेशन/ Khabar Nation
जावर/सीहोर। जावर जोड़ स्थित कबीर आश्रम की कई सालों की मांग पूरी हुई । प्रदेश कार्यालय प्रभारी, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ डॉ. राजकुमार मालवीय ने 'जल ही जीवन है' एवं 'जल है तो कल है' नारों के साथ पानी की बचत करने का संकल्प दिलाया। जावर जोड़ स्थित कबीर आश्रम पर नलकूप (ट्यूबवेल बोर) खनन कार्य का भूमि पूजन किया। डॉ मालवीय ने विधिवत पूजा अर्चना कर कबीर आश्रम समिति के सदस्यों ने ईश्वर से भरपूर पानी के लिए प्रार्थना की। ग्राम पंचायत शेकुखेड़ा सरपंच प्रतिनिधि जीवन पप्पू यादव ने बताया कि कबीर पंथ के अनुयायी आश्रम पर भजन, सत्संग एवं चौका आरती के आयोजन करते हैं। कई सालों से कबीर अनुयायी पानी की व्यवस्था के लिए मांग कर रहे थे। गुरु गणपतदास ने कहा कि भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ राजकुमार मालवीय ने पानी की हमारी वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उनको हमने हमारी मांग से अवगत कराया था, उन्होंने तत्काल कबीरपंथी अनुयायियों के लिए कबीर आश्रम पर नलकूप खनन कार्य प्रशासन से स्वीकृत करवाया और कबीर साहब की कृपा से आज उन्हीं के कर कमलों से भूमिपूजन किया गया। भाजपा वरिष्ठ नेता बलवान सिंह पटेल, भाजपा जावर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र केशव, समाजसेवी अनिल मालवीय, सरपंच प्रतिनिधि जीवन पप्पू यादव, गुरु गणपतदास, बापूलाल, गंगाराम, दयाराम, पूरनसिंह, मनोहर सिंह, बाबूलाल, रतनलाल, मेहरबान सिंह, चंदरसिंह, शंकरलाल, ठाकुर सिंह, हरिसिंह उपस्थित रहे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999