राजभवन देखने उमड़ा जन सैलाब

 

प्रवेश के लिए दिखी लंबी कतारें

खबर नेशन / Khabar Nation

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देश पर राजभवन खुलने के दूसरे दिन भारी जन समूह राजभवन देखने आया। राजभवन के अवलोकन के लिए लोग परिवार और समूह में पहुँचे। उन्होंने राजभवन में की गयी रोशनी, स्वाधीनता आन्दोलन के वीर, वीरांगनाओं की चित्र प्रदर्शनी, बैंक्वेट हॉल, दरबार हॉल, पंचतंत्र वन और सांदीपनि सभागार में स्थित कला दीर्घा इत्यादि स्थानों का अवलोकन किया। राजभवन में प्रवेश को लेकर स्त्री-पुरूष, बच्चों-युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। वे धैर्य के साथ लंबी कतार में प्रवेश के लिए प्रतीक्षा करते दिखे। सभी स्थानों पर सेल्फी और फोटो खींचने को लेकर सैलानियों में भारी आकर्षण और उत्साह दिखाई दिया।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment