दुर्गाउत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
खबर नेशन/Khabar Nation
विदिशा। सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति ने आगामी श्रीदुर्गा उत्सव 2020 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन स्थानीय श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर नंदवाना में किया। जिसमें सर्वसम्मति से श्रीदुर्गा उत्सव की अनुमति प्रदान करने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए समय रहते दशहरा विसर्जन चल समारोह के संबंध में भी स्पष्ट दिशा निर्देश देने की मांग की। इस बैठक में उपस्थित सभी झांकी संचालकों ने एक स्वर में पुन: गंदे गड्ढे जानकी कुंड में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन न करने का सामूहिक निर्णय लिया और प्रशासन से मूर्तियों के संबंध में अविलंब एक बैठक सनातन श्री हिन्दू उत्सव समिति, मूर्तिकार और झांकी संचालकों की सामूहिक रूप से करने का आग्रह किया तथा निर्णय लिया कि अगर प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठकों के अनुसार ही अगर दुर्गा उत्सव के ऐन समय पर कोई निर्णय देर से लिया जाता है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी और जो मूर्तियां तैयार हो जाएंगी, उन्हीं की स्थापना की जाएगा। वहीं शासन की कोरोना गाईडलाईन का सभी झांकी संचालकों से पालन करने का निवेदन सनातन् श्री हिन्दू उत्सव समिति ने किया। इस बैठक में श्री दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारीगण एवं झांकी से संबंधित मूर्तिकार, डीजे संचालक, बैंड संचालक, ढोल संचालक, लाइट डेकोरेशन, टेंट हाऊस संचालक आदि सहित सनातन् श्री हिन्दू उत्सव समिति पदाधिकारीगण उपस्थित थे।