आजादी के अमृत महोत्सव पर देशभक्ति से सराबोर हुआ बी एस एल पब्लिक स्कुल
विद्यार्थियों एवं स्कुल स्टाफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल स्व उत्तमचंद लुनावत सभागार शेड क्र 1 चल समारोह निकाला
खबर नेशन / Khabar Nation
करेली I स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत निरंजन वार्ड करेली की नव निर्वाचित पार्षद श्रीमती प्रियाबाबू भसीन ने ध्वजारोहण एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र गान गाकर कर की I ध्वजारोहण
के पश्चात् विद्यार्थियों एवं स्कुल स्टाफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल स्व उत्तमचंद लुनावत सभागार शेड क्र 1 चल समारोह तक निकाला I सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ सुश्री प्रतिज्ञा परिहार अध्य्क्ष जनपद पंचायत करेली श्री मनीष कौरव (भिंडवार ) उपाध्यक्ष जनपद पंचायत चीचली श्रीमती आरती विजय पटेल सदस्य जनपद पंचायत पिपरिया रांकई करेली श्रीमति प्रिया बाबू भसीन पार्षद निरंजन वार्ड करेली श्री अनिल दुबे पार्षद जयप्रकाश वार्ड करेली, स्कुल के संचालक चेतन लुनावत ,अमर गुप्ता ने सरस्वती पूजन कर किया I स्कुल के विद्यार्थियों ने जो कि फेंसी ड्रेस में भगत सिंह , नेताजी सुभाष चंद्र बोसे, रानी लक्ष्मी बाई , नेहरू जी, चंद्र शेखर आजाद कि वेशभूषा में थे एवं छात्राओं ने सभी अतिथियों का स्वागत गीत से अभिनंदन किया I सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि श्रृंखला में कक्षा नरसरी से लेकर १२वी तक के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत , नृत्य , कविता , नाटक, सामूहिक नृत्य , एकल गीत की रंगारंग प्रस्तुति दी I सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सरहना करते हुए सभी को शुभकामनाये दी तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री मिथलेश राजोरिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय समिति द्वारा तुलसी का पौधा स्मृति चिन्ह स्वरूप भेट किया गया I वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ Iकार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की कक्षा १२ वी की छात्र कु रिश्ता बजाज एवं काकुल झारिया ने किया
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999