गणेश उत्सव के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए निर्देश जारी

खबर नेशन / Khabar Nation

नरसिंहपुर, . बुधवार 31 अगस्त से जिले में गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। गणेशोत्सव गणेश प्रतिमायें स्थापित की जायेंगी। जिले में गणेशोत्सव के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य ने सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।
      इस सिलसिले में जारी निर्देशों में कहा गया है कि गणेश प्रतिमायें सिर्फ मिट्टी की ही हों, पीओपी की मूर्ति बाजार में बिक्री न की जावे, इसका विशेष ध्यान रखा जावे। गणेश उत्सव में लगाये गये पंडाल वाटर प्रूफ ही लगाये जावें। प्रतिवर्ष की भांति निर्धारित स्थानों पर ही गणेश प्रतिमायें स्थापित की जावे। अगर नये स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जा रही है, तो वहां आवागमन बाधित न हो, इस बात का ध्यान रखा जावे।
      गणेश पंडालों के लिए विद्युत विभाग से विधिवत अनुमति लेकर ही बिजली कनेक्शन लिया जावे। पंडालों में सजावट के समय विद्युत संबंधी सावधानियां रखी जावे, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो। पंडालों के आसपास मंडलों द्वारा साफ- सफाई का ध्यान रखा जावे। गणेश उत्सव के दौरान लोगों से अवैध वसूली न की जावे।
      पंडालों में वाद्य यंत्रों का उपयोग नियमानुसार अनुमति लिये जाने के उपरांत एवं निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार ही किया जावे। आपत्तिजनक गीत/ संगीत न बजाये जावे। पूर्व वर्ष की भांति नर्मदा तटों/ निर्धारित स्थानों पर बनाये गये कुंडों में ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाये। गणेश उत्सव के दौरान आवश्यकतानुसार अपने- अपने क्षेत्र में पुलिस के साथ कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाये।
      मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहर में साफ- सफाई एवं पानी की आपूर्ति बनाये रखेंगे। विद्युत विभाग द्वारा गणेश उत्सव के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाई रखी जाये। पंडालों में बिजली कनेक्शन के लिए प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कनेक्शन प्रदाय किया जावे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए एक दल गठित किया जाये। डिस्ट्रिक्ट होम गार्ड द्वारा गणेश विसर्जन के अवसर पर नर्मदा तटों/ विसर्जन के स्थानों पर तैराकों की ड्यूटी लगाई जावे।
      ईई पीडब्ल्यूडी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी बारिश के दौरान शहर में गड्डों का सम‍तलीकरण करायें। पुलिस द्वारा गणेश उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था एवं रात्रि के समय आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जावे। गणेश उत्सव के दौरान मंडलों के गठन की जानकारी संबंधित पुलिस थाना/ नगरीय निकाय/ जनपद पंचायतों द्वारा अनिवार्य रूपप से ली जावे।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण  आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं  अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment