भोपाल शहर में कड़कड़ाती ठंड से बचाव को लेकर नगर निगम की अव्यवस्था

 

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भोपाल शहर में कड़कड़ाती ठंड से बचाव को लेकर नगर निगम द्वारा अब तक मुसाफिरों के लिये बचाव की व्यवस्था प्रारंभ नहीं करने संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम की दीनदयाल परियोजना में 17 रैनबसेरों, उनके ऊपर 07 प्रबंधक इमरजेंसी में व्यवस्था करने के लिये नियुक्त किये हैं। इसके बाद भी रात में लोग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड़ अस्पतालों सहित सार्वजनिक स्थानों पर खुले में रात गुजार रहे हैं। ठंड के कारण किसी की मौत न हा इसके लिये मुसाफिरों को ऐसे स्थानों से रैन बसेरा तक उठाकर लाने के लिये दो वाहन भी रखे गये हैं, लेकिन उन्हें अभी तक शुरू नहीं किया गया है। एक ही रैन बसेरा में फिर मल्टी पलंग व्यवस्था शुरू हुई है। उसमें भी 35 फीसदी पलंगों में सीढ़िया भी नहीं लग सकी हैं, जबकि सभी रैन बसेरा में मल्टी पलंग लगाने की योजना हैै। जिस तरह से पिछले दो-तीन दिनों से शहर में ठंड पड रही है, रात में लोगों की हालत खराब होने लगी है। मामले में आयोग ने कलेक्टर एवं नगर निगम कमिश्नर, भोपाल से उचित कार्यवाही सुनिश्चित कराकर तीन दिन में प्रतिवेदन तलब किया है।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment