प्रमुख सचिव ऊर्जा दुबे ने नर्मदापुरम् में आर.डी.एस.एस. प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 24, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने गुरूवार को संचारण संधारण वृत्त नर्मदापुरम् के सोहागपुर संभाग में माखन नगर वितरण केन्द्र में आर.डी.एस.एस. योजना में निर्माणाधीन 33/11 के.व्ही सबस्टेशन बुधवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सभी कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत प्रणाली सुदृढ़ीकरण एवं निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा ठेकेदारों/एजेंसी द्वारा किये जा रहे कार्यों पर सतत् निगरानी रखी जाए

श्री दुबे ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के साथ ही बेहतर सेवाएँ तथा सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पारेषण एवं वितरण प्रणाली के उन्नयन के लिए सभी निर्माण कार्यों को गति प्रदान करते हुए विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

निरीक्षण के दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (तकनीकी) श्री दीप्ता पाल सिंह यादव, मुख्य महाप्रबंधक (भोपाल क्षेत्र) श्री अमृतपाल सिंह और आर.डी.एस.एस. प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment