राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्रीगण पांच स्थानों से शुरू होने वाली जन आशीर्वाद यात्राओं का करेंगे शुभारंभ
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश के 5 स्थानों से जनआशीर्वाद यात्राएं निकलेगी। जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी और केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी करेंगे।
प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुन्देलखण्ड से निकलेंगी। पहली यात्रा विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से 3 सितम्बर को कामतानाथ जी का आशीर्वाद लेकर शुरू होगी, जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी करेंगे। यह यात्रा निवाड़ी से होते हुए भोपाल पहुंचेगी।
दूसरी यात्रा महाकौशल के मंडला से 5 सितंबर को प्रारंभ होगी जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी करेंगे। यह यात्रा जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी।
तीसरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से 6 सितंबर को धूनी वाले बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी करेंगे।
चौथी यात्रा मालवा के नीमच से 4 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी करेंगे।
पांचवी यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर से 5 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी करेंगे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999