कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है

सत्ता में चंद महीने रहने वाली भाजपा में मची आपा-धापी

जनता के आक्रोश से भयभीत भाजपा, शिवराज नहीं मोदी  के नाम पर लड़ रही चुनाव: कांग्रेस

भोपाल,   सितम्बर  2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश भर में निकाली जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में यात्रा के सातों रूटों के प्रभारियों के नेतृत्व में निर्धारित रूट के तहत यात्राऐं अपने पड़ाव-दर-पड़ाव सभाओं, नुक्कड़ नाटकों और रैलियों के माध्यम से आयोजित की जा रही है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में जनता का अपार समर्थन जगह-जगह मिल रहा है। वहीं सत्ता में चंद महीने रहने वाली भाजपा के नेताओं में आपा-धापी मची हुई है। जनता के आक्रोश से भाजपा भयभीत है, भाजपा शिवराज सिंह नहीं बल्कि मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही है। जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अपने बयान में कहा:-

जन आक्रोश यात्रा के दौरान देखने को मिला कि जनता
का रूख भाजपा के खिलाफ है: डॉ. गोविंद सिंह


जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह जी एवं राष्ट्रीय सचिव मध्यप्रदेश के सहप्रभारी शिव भाटिया जी के नेतृत्व में यात्रा आज बैराड़, पोहरी एवं शिवपुरी विधानसभा में निकाली गई। कांग्रेस नेताओं ने जन आक्रोश सभाओं को सम्बोधित किया, इस अवसर पर जगह जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता में इनता आक्रोश भाजपा को लेकर है कि वह अब केवल परिवर्तन की पुकार कर रहा है। महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई, दलितओं और आदिवासियों के साथ हो रहीं निर्मम घटनाओं से जनता कराह रही है। जन आक्रोश यात्रा के दौरान जो स्थिति देखने को मिल रही है, इससे पहले शायद ही कभी देखने को मिली हो। ग्वालियर-चंबल में तो स्थिति ज्यादा खराब है। स्थानीय जनता कमलनाथ जी के नाम पर मुहर लगाने के लिए आतुर बैठी है।

जन आक्रोश से कितनी भयभीत है भाजपा
प्रत्याशियों की सूची बता रही है: अजय सिंह


जनता की तकदीर को बदलेंगे कमलनाथ के वचन : संजय कपूर
अंतिम सांसे गिन रही है शिवराज सरकार: विवेक तनखा


मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि 18 साल के कुशासन और भ्रष्ट सरकार के आचरण से उपजे जनाक्रोश को देखते हुए भाजपा नेता भयभीत हो चुके हैं।  भाजपा द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की सूची से स्पष्ट हो चुका है कि शिवराज सरकार एवं भाजपा नेतृत्व जनता से कितना डरा हुआ है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, राज्यसभा सांसद विवेक तनखा, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया,  तरुण भनोट, विधायक विनय सक्सेना, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जबलपुर जिले के कैंट, जबलपुर पूर्व, जबलपुर मध्य,  जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के जो नेता अपने कार्यकर्ताओं को टिकट बांट रहे थे  उन्हें अब गलियों में खाक छानने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने खुद ही इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें इस बात की कल्पना हरगिज़ नहीं थी कि उन्हें स्वयं विधानसभा का चुनाव लड़ना पड़ेगा। अजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं होता। कोई भी सरकार जब जनसेवा से नाता तोड़कर अपना खजाना भरने में लग जायेगी उस सरकार का पतन सुनिश्चित है। मप्र में गरीबों, दलितों, बेरोजगारों, किसानों,  महिलाओं,  व्यापारियों एवं कर्मचारियों पर जिस प्रकार से अत्याचार किया गया है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकताद्य अजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की इतनी शर्मनाक पराजय होगी जिसकी कल्पना भाजपा नेताओं को शायद नहीं होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने जनता को जो वचन दिए हैं वो वचन जनता की जिंदगी में नया सबेरा लाएंगे। कपूर ने कहा कि कांग्रेस जनता की भावनाओं से कभी खिलवाड़ नहीं करती। जनता से जो वादे किए गए हैं उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी आखरी सांसें गिन रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महाकौशल क्षेत्र से भाजपा की ऐसी दुर्गति होने जा रही है जिसकी कल्पना नहीं कि जा सकती। तनखा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आप कांग्रेस के झंडे के नीचे आकर एक जन हितैषी सरकार की बुनियाद रखिये।

हार के डर से बौखलाई भाजपा अपने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को मैदान
में उतार रही है लेकिन कांग्रेस की प्रचंड विजय सुनिश्चित है: कांतिलाल भूरिया
कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा आज बागली पहुंची,  बड़ी संख्या मे उमड़ा जनसैलाब


कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा के प्रभारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री कांतिलाल भूरिया ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की भ्रष्टाचारी सरकार ने आदिवासियों पर झूठे  प्रकरण दर्ज करवाये, उनकी जमीनें छीनीं, नवयुवकों को बेरोजगार किया, उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया, भाजपा के पूरे शासनकाल में प्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार में अव्वल रहा। केवल आदिवासी ही भाजपाई सत्ता में शिकार नहीं हुए, किसानों को भी इस दौरान कुशासन का शिकार होना पड़ा, उन्हें आत्महत्याओं के लिए मजबूर होना पड़ा, अभी भी शिवराज सरकार किसानों की फसल खराब होने पर उनको मुआवजा नहीं दे रही है। कर्मचारियों को उनका हक नहीं दे रही है,  हर वर्ग परेशान है, इसीलिए जनता में यह गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा। भाजपा ने बड़े-बड़े नेताओं को 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है, उनका जनता से कई वर्षों से कोई संपर्क नहीं रहा है, ऐसे में उनका चुनाव हारना तय है। अब वे चुनाव लड़ने से डरते है, उनके मन में घबराहट है। भाजपा के कार्यकर्ताओं, जिनको टिकट मिलना चाहिए था, उनको नहीं मिला है, इसलिए उनमें भी रोष है, ऐसे में भाजपा का अंदरूनी आक्रोश भी 2023 के चुनाव में उनकी हार का कारण बनेगा। इस चुनाव में कांग्रेस डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें प्राप्त कर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी, अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है। इस अवसर पर सह प्रभारी श्री संजय दत्त, पूर्व मंत्री श्री दीपक जोशी, वरिष्ठ नेता श्री कैलाश कुंडल आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।

खुरई विधानसभा अत्याचार, अन्याय और
भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है: अरूण यादव


पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने कहा कि खुरई की जनता ने भूपेंद्र सिंह को चुन कर यहां से भेजा था लेकिन मीटर रीडिंग और बिल बांटने वाला उनका रिश्तेदार लखन सिंह यहां सरकार व प्रशासन चला कर करोड़पति बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुरई विधानसभा अत्याचार, अन्याय और भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। समय बहुत जल्दी बदलता है, इस बात को मंत्री मुख्यमंत्री और भाजपा के सभी लोग समझ लें। खुरई की जनता ने 10 साल से जो भय आतंक और अत्याचार का सामना किया है कांग्रेस की सरकार बनने पर उसका पूरा हिसाब किया जाएगा।बरोदिया के दलित भाई की हत्या में मंत्री भूपेंद्र सिंह  रिश्तेदारों लिप्त है। तलैया मंदिर की 20 एकड़ जमीन को मंत्री ने अपने परिवार के नाम कर लिया। गौशाला और सरकारी जमीन को अस्पताल माफिया की हाथों बेच दिया गया। कई गांवों के पटेलों और छोटे किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। क्षेत्र में ऐसा कोई गांव नहीं है जहां बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता अवैध शराब की बिक्री और जुए सट्टे का कारोबार नहीं कर रहा हो। यहां के झंडा चौक पर स्थानीय जनता तथा दुकानदारों ने बुंदेलखंड जन आक्रोश यात्रा को रोक कर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव समेत यात्रा में शामिल कांग्रेसजनों का फूल माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सरकारी विभागों में ठेकों से लेकर सप्लाई भी सिर्फ मंत्री के परिवार के लोग रिश्तेदार और पार्टी के नेता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मकान दुकान और स्कूल बुलडोजर चलाकर तोड़ दिए गए हैं। सरकार ने उनकी जमीन हड़प ली। कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादकर उन्हें कई कई दिन तक जेलों में बंदी बनाकर रखा गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इन लोगों ने भगवान महाकाल, बाबा ओंकारेश्वर और पन्ना के जुगल किशोर मंदिर को नहीं छोड़ा उसी तरह से मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई और यहां की जनता को भी किसी भी तरह से नहीं छोड़ा है। पूरे मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। हम सबको मिलकर इनसे संघर्ष करना है। लोगों में इस बात को लेकर भयंकर जन आक्रोश है।
यात्रा को राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल यात्रा के सह प्रभारी सुरेंद्र चौधरी तथा प्रभुसिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, लोकसभा ऑब्जर्वर राजेंद्र सिंह ठाकुर, जिला प्रभारी अवनीश भार्गव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, सह प्रभारी अजय दांतरे, लोकमन कुशवाहा, मनीष यादव भी मौजूद रहे।

मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है मतलब साफ है
कि बीजेपी की हार निश्चित है: जीतू पटवारी


मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई है। आज यह यात्रा लालघाटी शाजापुर  से शुरू होकर परशुराम चौराहा, करेडी माता जी चौराहा, नारायण चौराहा, रागवेल जोड़, दुपाड़ा बस स्टैंड, कानड (विस. आगर), झंडा चौक, छावनी झंडा चौक के बाद बंगला सुसनेर पहुंचकर समाप्त हुई। जनसभा के दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा को अपनी हार का एहसास हो चुका है इसलिए वह इस बार की विधानसभा चुनाव में अद्भुत, अकल्पनीय केंद्रीय मंत्री और सांसदों को टिकट दे रही है जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन शिवराज जी के चेहरा को आगे नहीं किया जा रहा है। मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है मतलब साफ है, कि बीजेपी की हार निश्चित है। श्री पटवारी जी ने कहा कि कल राहुल गांधी जी 30 सितंबर को मध्यप्रदेश के कालापीपल में पहुंच रहे हैं। यह उनकी पहली चुनावी जनसभा है। आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। आदरणीय राहुल गांधी  जी 9 करोड़ जनता को संबोधित करेंगे। आप सभी लोग सभा को ऐतिहासिक सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि हमने यात्रा के माध्यम से अभी तक प्रदेश की कई विधानसभा घूम डाली है। भारतीय जनता पार्टी को लेकर जनता के अंदर इतना आक्रोश है कि, हर व्यक्ति सरकार बदलना चाह रहा है। कांग्रेस इस बार 150 सीट से ज्यादा सीट जीतकर सरकार बना रही है। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार प्रदेश बन चुका है। बच्चे बच्चियों बेरोजगार हैं, कोई शिवराज जी को पसंद नहीं कर रहा है। शिवराज जी का जाना तय है। उन्होंने कहा कि
प्रेम/भाईचारे को बढ़ाने के लिए, देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए, 3500 किलोमीटर पैदल चलने वाले, भारत-जोड़ो-यात्रा के जरिए जन-जन से जुड़ने वाले आदरणीय राहुल गांधी जी 30 सितंबर मध्यप्रदेश के कालापीपल की धरती पर आ रहे हैं। आइए, हम सब मिलकर मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने की शुरुआत करें।

सरकार के प्रति जनता में आक्रोश, जनता अब बदलाव चाहती है: कमलेश्वर पटेल
जन आक्रोश यात्रा को मिल रहा है,भारी समर्थन


मप्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में जनता का आक्रोश है, अब जनता बदलाव चाहती है। उक्त बात विधायक व पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने कटंगी व कटंगझरी में शुक्रवार को जन आक्रोश सभा में कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में आदिवासियों के उपर पेशाब की जाती है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है। शिक्षित युवाओं को नौकरी नहीं व अध्ययनरत अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं देने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। मप्र को घोटाला प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में शिक्षक भर्ती घोटाला,नर्सिंग घोटाला,व्यापम घोटाला,खाद्यान्न घोटाला, आवास घोटाला सहित सैकड़ो घोटाले करके भ्रष्टाचार व अत्याचार को बढ़ावा दिया है। किसानों को गोलियों मारी जाती है, जहां की बहनें लापता हो जाती है तो किस बात का आशीर्वाद मांगने जा रहे हैं। यात्रा में हजारों की संख्या में दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के दौरान जनता में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ महंगाई बढ़ाने का,भ्रष्टाचार करने का, रोजगार समाप्त कर बहनों को गुमराह करने का आक्रोश दिखा और कांग्रेस को जो समर्थन मिला, उससे साफ जाहिर है की प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड लहर चल रही है। श्री पटेल ने कहा की 19 वर्ष की प्रदेश के मुख्यमंत्री को कभी लाडली बहना की याद नहीं आई। अब जाते-जाते लाडली बहन को एक हजार रुपए व सस्ती गैस टंकी देने की बातें कर रहे हैं उसे भी नही दिया।
श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक है, ये उत्साही कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन एवं कुप्रबंधन का अंत कर कांग्रेस सरकार की स्थापना करेंगे।
सभा में अनेक लोगों ने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसमें सदस्य जिला पंचायत, श्रीमती मधु शुक्ला सहित अनेक लोग थे।
जन आक्रोश यात्रा के समन्वयक श्री कुलदीप नागरा,विधायक एवं पूर्व उपाध्यक्ष, मप्र विधानसभा सुश्री हिना कावरे, विधायक श्री टामलाल सहारे, पूर्व सांसद श्री बोधसिंह भगत ने भी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट श्री सम्राट सिंह सरसवार, अध्यक्ष,जनपद पंचायत कटंगी श्रीमती कविता देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुभा मुंजारे,महामंत्री, मप्र युवा कांग्रेस श्री प्रकाश सिंह परिहार, कांग्रेस नेता  श्री करुणासिंधु  परौहा,अध्यक्ष, ज़िला युवा कांग्रेस बालाघाट श्री तबरेज पटेल सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment