वादा निभाएगी, रामराज्य लाएगी भारतीय जनता पार्टीः गौरीशंकर बिसेन

महाकोशल की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान प्रदेश के मंत्री ने ली सभाएं

खबर नेशन/ Khabar Nation

बालाघाट। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार ने देश और प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। हर क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। आप भाजपा को आशीर्वाद दें, पार्टी विकास का अपना वादा निभाएगी और देश-प्रदेश में रामराज्य लाएगी। यह बात प्रदेश सरकार के मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने बुधवार को महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित रथ और चौपाल सभाओं को संबोधित करते हुए कही। सभाओं को विधानसभा प्रत्याशी श्री भगतसिंह नेताम ने भी संबोधित किया।
प्रदेश सरकार के मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद पाकर भाजपा की सरकार बनी, जिसके बाद चौतरफा विकास हो रहा है। मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में देश का अव्वल राज्य बन गया है। मध्यप्रदेश में कृषि उत्पादन 1.9 करोड़ टन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश का भी तेजी से विकास हो रहा है। अगर विकास की इस रफ्तार को बनाए रखना है, तो आप भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दीजिए तथा देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाइये। श्री बिसेन ने कहा कि आपके आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी अपना वादा पूरा करेगी और देश-प्रदेश में रामराज्य लाएगी।

इस बार कांग्रेस के झांसे में नहीं आना हैः भगतसिंह नेताम

सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के विधानसभा सभा प्रत्याशी भगतसिंह नेताम ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। बैहर विधानसभा में भी केंद्र की कई योजनाओं से विकास काम करवाए गए है। लेकिन यहां बीते 10 सालों से कांग्रेस के विधायक हैं, जिसके कारण यहां विकास की रफ्तार रुकी हुई है। हमें यहां विकास की रफ्तार को बढ़ाना है। इसलिए इस बार आपको झूठ-फरेब से भ्रमित होने या किसी के झांसे में आने से बचना है। आप भाजपा को अपना आशीर्वाद दीजिए, ताकि विकास की गंगा यहां भी बह सके।

मलाजखंड से शुरू हुई यात्रा, जगह-जगह हो रहा स्वागत

महाकोशल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार सुबह मलाजखंड से निकली। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन तथा बैहर के भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह तेकाम ने रथ पर सवार होकर जनता से आशीर्वाद मांगा। ग्राम पोनी में यात्रा का स्वागत किया गया और मोटरसाइकल पर सवार भाजपा कार्यकर्ता वाहन रैली के रूप यात्रा में शामिल हुए। ग्राम लोरा में ग्रामीणों ने गुलाब के फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। बैहर विधानसभा के ग्राम जता में यात्रा का स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत भंडेरा में यात्रा के स्वागत के उपरांत विधानसभा प्रत्याशी श्री भगतसिंह नेताम ने चौपाल सभा को संबोधित कर जनता से आशीर्वाद मांगा। ग्राम समनापुर में दो जगहों पर यात्रा का स्वागत हुआ। आमजनों, महिलाओं व बूथ कार्यकर्ता ने फूल मालाओं से यात्रा का अभिनंदन किया। ग्राम पंचायत उकवा में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यहां प्रदेश शासन के मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने रथ सभा को संबोधित कर जनता से आशीर्वाद मांगा।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment