एसबीआई और स्त्रीधन ने गरीबों को भोजन वितरण करने दिया राशन

Uncategorized May 06, 2020

भोपाल। स्त्रीधन और एसबीआई फेमिली की महिलाओं द्वारा कोविड-19 की लड़ाई हेतु तीन गैर सरकार संगठनों को भोजन हेतु राशन उपलब्ध कराया गया। यह राशन बच्चा रसोइ, श्याम नगर सामुदायिक रसोई, तथा अशोक बौद्ध विहार को वहां के निर्धन रहवासियों को भोजन हेतु प्रदान किया गया। राशन में चावल, दाल, आटा, तथा खाद्य तेल अन्य सामग्री शामिल रही। सामग्री के वितरण का सारा खर्चा एसबीआई परिवार की महिलाओं द्वारा स्वयं प्रदान किये गये संचित कोष स्त्रीधन के माध्यम से वहन किया गया। 
एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एसबीआई महिला क्लब की अध्यक्ष श्रीमती वीनस अरोरा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के इस चुनौती पूर्ण समय में एसबीआई परिवार की महिलाओं ने समय के आव्हान को स्वीकार करते हुए समाज के वंचित वर्ग को सहयोग एवंं सहायता प्रदान करने का निष्चय किया है। श्रीमती अरोरा ने कहा कि आवश्यकता होने पर आगे आने वाले समय में भी एसबीआई परिवार की महिलाएं यथाशाक्ति अपने कर्तव्य का निर्वहन करती रहेंगीं। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment