प्रदेश अध्यक्ष ने जताया कार्यकर्ता महाकुंभ की सफलता के लिए आभार

एक विचार Sep 26, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ की भारी सफलता के लिए प्रदेश भर से आए लाखों कार्यकर्ताओं, आयोजन की व्यवस्था में जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं सहित सभी का आभार व्यक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता महाकुंभ सोमवार को राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित किया गया था। इस महाकुंभ में प्रदेश के 64523 बूथों से आए लाखों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि रास्ते में परेशानियां भी आयी होंगी, इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने महाकुंभ में भाग लेकर संगठन के प्रति समर्पण की जिस भावना का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है। श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इतने बड़े आयोजन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस अनुशासन का परिचय दिया है, वह भी भाजपा के कार्यकर्ताओं की पहचान है।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment