प्रदेश की कानून-व्यवस्था के विरोध में होगा प्रदर्शन

एक विचार Jul 24, 2023

मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों
और पदाधिकारियों की बैठक 25 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में

पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा और मप्र
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह होंगे मुख्य अतिथि

बैठक के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था के विरोध में होगा प्रदर्शन

भोपाल,  जुलाई  2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मप्र कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों की अतिआवश्यक बैठक मंगलवार, 25 जुलाई 2023 को पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रथम तल स्थित सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह और उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मप्र कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार ने बताया कि बैठक में प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में भूमिका के साथ कांग्रेस की मजबूती और भाजपा राज में प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों, सामूहिक दुराचार, हत्या एवं शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने रणनीति पर चर्चा की जायेगी।
श्रीमती किरार ने बताया कि बैठक के बाद प्रकोष्ठ की महिला नेत्रियों एवं कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में प्रर्दशन किया जायेगा और इस दौरान बढ़ते महिला अत्याचार पर मूकदर्शक बने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चूड़ियां भेंट की जायेगी। 

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment