जनता का आशीर्वाद ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति -विष्णुदत्त शर्मा

एक विचार Sep 23, 2023

कांग्रेस की कथनी और करनी जनता के समझ से परे – विजयवर्गीय

राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष ने देवास की बागली विधानसभा में जन सभा को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

देवास। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दो पार्टियां आमने सामने है। एक पार्टी कांग्रेस है, जिसकी कथनी और करनी जनता के समझ से परे है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओं का नारा दिया, कर्जमाफी का वचन दिया, लेकिन न गरीबी हटी और न किसानों का कर्जमाफ हुआ। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी जिसने जो कहा वह पूरा भी किया। राम मंदिर बनाने का संकल्प भाजपा ने लिया और आज हम अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनता हुआ देख रहे है। इसलिए आज जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता का आशीर्वाद ही सबसे बडी शक्ति है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को देवास जिले की बागली विधानसभा के सतवास और खातेगांव विधानसभा के कन्नौद में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्री पहाड सिंह कन्नौजे, श्री आशीष शर्मा ने भी संबोधित किया।
सनातन धर्म की रक्षा के लिए इस बार कांग्रेस

रूपी सुर्पणखा की नाक काटनी है –विजयवर्गीय

श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  पहले भी सनातन धर्म को मिटाने का कार्य वेश बदल कर सुर्पणखा ने किया था, तो उसकी नाक काट डाली गई थी। आज कांग्रेस सुर्पणखा बन कर सनातन धर्म को मिटाने का कार्य कर रही है। सनातन धर्म को मिटाने वाले जितने भी आक्रांता आए थे सभी मिट गए। ऐसे लोगों की 10 पीढ़ी भी आ जाए तो सनातन धर्म को खत्म नहीं कर सकते। सनातन धर्म का झंडा आज भी शान से लहरा रहा है और आगे भी शान से लहराएगा। श्री विजयवर्गीय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के राज में राम मंदिर बन रहा है, काशी विश्वनाथ मंदिर बन रहा है, महाकाल लोक बना है। भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट होता है। आप अपने वोट से सनातन विरोधी कांग्रेस रूपी सुर्पणखा की नाक काटें।

आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर प्रचंड बहुमत से विजयी होगी-शर्मा

सभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न गरीब हितैषी योजनाओं से गरीबों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों का जीवन बदल रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने मिस्टर बंटाधार के समय का अंधकार युग देखा है, जिसमें अपराध, भ्रष्टाचार और अराजकता चरम पर थी। जब प्रदेश में 15 माह की करप्शननाथ सरकार आई तो भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बंद करने का पाप करके जनता के साथ विश्वासघात किया था। श्री शर्मा में जनसभा में उपस्थित जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि बागली विधानसभा की जनता का अपार स्नेह ये बता रहा है कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर प्रचंड बहुमत से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे। भोपाल में आयोजित होने वाला महाकुंभ ऐतिहासिक होगा, देवास जिले के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता इसमें सहभागी बनें।

कांग्रेसियों को अब जनता के बीच गंगाजल लेकर जाना पड रहा

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है। लेकिन कांग्रेस भी अलग अलग रूप धरकर जनता के बीच पहुंच रही है। अब कांग्रेस गंगाजल और 11 गारंटी लेकर जनता के बीच जा रही है। इन कांग्रेसियों को अब जनता के बीच जाने के लिए गंगाजल का सहारा इसलिए लेना पड रहा है, क्योंकि इन्हें पता है कि जनता इन्हें पूरी तरह नकार चुकी है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए जनता के हकों पर डाका डालने का काम किया। जनकल्याणकारी योजनाएं बंद की। कांग्रेस ने जो पाप किए हैं अगर वह 50 सालों तक गंगा स्नान करें तो भी उसके पाप नहीं धुल पायेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस के बहरूपियों को जवाब देना है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजू खण्डेलवाल, यात्रा जिला प्रभारी श्री राजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री महेश दुबे, श्री गोपीकृष्ण व्यास, श्री पोपेन्द्र सिंह बग्गा, श्री नारायण व्यास सहित मंडल पदाधिकारी मंचासीन थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment