लाडली बहना योजना के आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर। प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की है। इस योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। जिसे बढ़ाने की मांग अल्पसंख्यक नेता हाजी अमान मेमन ने की है। अल-मेमन फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी अमान मेमन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांग की है कि लाडली बहना योजना की अंतिम तिथि आज 30 अप्रैल है, जिसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए ताकि ज़रूरतमंद महिलाएं सरकार की योजना से वंचित न रहें। उन्होंने कहा पिछले दिनों त्योहारों के अवकाश और साप्ताहिक, मासिक छुट्टी रही, जिससे अनेक महिलाएं लाडली बहना योजना की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई। इसलिए महिलाओं के हित को मद्देनजर रखते हुए उन्हें एक अवसर और दिया जाना चाहिए। गौरतलब रहे लाडली बहना योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को 1 हजार रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी। हाजी अमान मेमन ने कहा यह प्रदेश की महत्वकांक्षी योजना है।जिसको अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है। इसका लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को उठाना चाहिए।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999