प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निद्रेश पर 

एक विचार Oct 04, 2023

मप्र कांग्रेस गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन प्रकोष्ठ का गठन

गौ तीर्थ पीठाधीश्वर स्वामी गौ शरणानंद बने प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल अक्टूबर 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा मप्र कांग्रेस गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन प्रकोष्ठ का गठन किया गया। श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी   जे.पी. धनोपिया द्वारा ग्वालियर स्थित गौ तीर्थ आश्रम के गौ तीर्थ पीठाधीश्वर स्वामी गौ शरणानंद को मप्र कांग्रेस गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
स्वामी गौ शरणानंद जी से अपेक्षा है कि वे अभा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जन खरगे, पूर्व अध्यक्षद्वय श्रीमती सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी की भावनानुसार एवं कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति अनुसार सनातन संस्कृति और संस्कारों का प्रचार-प्रसार करते हुये सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया के सिद्धांतों पर चलकर गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य करेंगे और प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए अभियान के माध्यम से गौवंश से जुड़े व्यक्तियों को पार्टी से जोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले  । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf-khKny25Yx7o5ZlIAGWxfNC_QdWCsmI4FnYPSf2CwiHqFXA/viewform?usp=sf_link

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment