हर बूथ और शक्ति केन्द्र को मजबूत कर पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाएं : कुलस्ते

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते धार जिले के राजोद-लाबरिया मंडल में बूथ विस्तारक अभियान-2 में हुए शामिल
खबर नेशन / Khabar Nation


श्री कुलस्ते ने बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत शक्ति केंद्र के बूथ स्तर की बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों से चर्चा की और मतदाता सूची के सत्यापन कर एप द्वारा बूथ डिजिटलाइज कैसे करना है, इसकी जानकारी बूथ कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने अभियान के दौरान बूथ केन्द्रों पर किए जाने वाले करणीय कार्यो के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि इस बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से हमारा प्रत्येक मतदाता से सीधा संपर्क होता है और केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी घर-घर पंहुचती है। उन्होंने कहा कि संपर्क और संवाद के माध्यम से हम पार्टी को सभी वर्गो तक पहुंचाने का काम करें।
केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। यहां पर कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बडा दल है तो उसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। कार्यकर्ता के घनघोर परिश्रम से आज देश और कई राज्यों में हमारी सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारा बूथ जितना मजबूत होगा, बूथ पर हमारी विजय भी उतनी ही बडी होगी। केन्द्रीय मंत्री ने बूथ समिति के सदस्यों के साथ बूथ का डिजिटलाइजेशन किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री राजीव यादव, पूर्व विधायक श्री वेल सिंह भूरिया, श्री संजय बघेल, श्री नवीन बानिया, श्री विश्वास पांडे, श्रीमती मधु सुनील गामड़, श्री जगदीश भाभर सहित मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!