मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हर घर भाजपा का अभियान चल रहा

एक विचार Aug 08, 2023

जीतेंगे बूथ और जीतेंगी भाजपा के संकल्प के साथ नीचे तक जाएँ कार्यकर्ता - हितानंद
प्रदेश संगठन महामंत्री ने भोपाल जिले के मध्य विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार विशेष का दल नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता आधारित दल है, क्योकिं हमारे यहाँ कार्यकर्ता ही संगठन की जान और पहचान होती है। कार्यकर्ता के परिश्रम के बल पर हमें चुनावों में विजयी मिलती हैं। जिस तरह जीत के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण होती हैं, ठीक उसी तरह एक एक बूथ भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारा हर बूथ मजबूत हो इसके लिए हमें मिलकर पार्टी के कामों को नीचे तक ठीक ढंग से क्रियान्वयन करना है। कार्यकर्ता जीतेंगे बूथ-जीतेंगी भाजपा के संकल्प के साथ नीचे जाएँ और पार्टी के विजय अभियान में जुटें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने मंगलवार को भोपाल जिलें के अरेरा फार्म गार्डन में मध्य विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहीं। सम्मलेन को पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन और जिलाध्यक्ष श्री सुमीत पचौरी ने भी संबोधित किया।

मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में हर घर भाजपा का अभियान चल रहा

श्री हितानंद जी ने कहा कि हमारे पूर्वजों के बलिदान और त्याग के कारण आज भाजपा का विराट विस्तार हुआ है। 20 सदस्यों वाली भाजपा आज 20 करोड़ तक पहुंच चुकी है। भारत ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में हर घर भाजपा का अभियान चल रहा है, इस अभियान के माध्यम से हमें हर घर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पहले मंडल और बूथ कमेटी तक काम करते थे अब हम पन्ना समिति की ओर आगे बढ रहे हैं। पन्ना समिति में 5 लोग पदाधिकारी बनाने हैं। एक पन्ने पर 6 परिवार के लगभग मतदाता रहते है, इन 6 परिवारों के बीच हमें एक-एक कार्यकर्ता खड़ा करना है ताकि हर घर भाजपा का अभियान पूरा हो।

सोशल मीडिया पर सरकार की नीतियों और योजनाओं का करें प्रचार

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि हम चुनावी मोड में है इस दृष्टि से हमारी तैयारी भी मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास सरकार की उपलब्धियों का भंडार है। हर घर सरकार की योजना से लाभान्वित हो रहा है। हितग्राहियों से संपर्क और संवाद करें। साथ ही समाज के प्रबुद्धवर्ग और की वोटर्स से भी संपर्क करें। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश की स्थिति क्या थी और आज मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है। सरकार-सरकार के फर्क को जनता को बताएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का अधिक से अधिक प्रचार करने की बात कही।

भाजपा सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर हुई - सीमा सिंह

पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को साकार करने के लिए मोदी सरकार ने ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे बेटियां न सिर्फ बच रही हैं बल्कि पढ़ भी रही हैं और आगे बढ़ भी रही हैं। आज देश की सशस्त्र सेनाओं से लेकर हर क्षेत्र में बेटियां बराबरी से काम कर रही हैं। जिन हितग्राहियों को मुद्रा लोन दिये गए हैं, उनमें 7 प्रतिशत बेटियां ही हैं। भाजपा सरकार बेटी के पैदा होने से लेकर उसकी पढ़ाई लिखाई और उसकी शादी से लेकर उसके परिवार चलाने तक की चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को आत्मनिर्भर बनाया हैं।
पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार हर गरीब का जीवन बदलने का अभियान चला रही हैं। योजनाओं के माध्यम से सरकार ने हर वर्ग की चिंता की है। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ तक पंहुचकर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ सुनिश्चित करने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, पूर्व विधायक श्री शैलेन्द्र प्रधान, श्री विकास विरानी, इलेक्ट्रानिक निगम के अध्यक्ष श्री शैतान सिंह पाल, स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ सुरजीत सिंह चौहान, श्री श्यामनारायण सिंह, श्री करतारसिंह तोमर, श्री हीरेन्द्र बहादुर सिंह, श्री कृष्णा घाडगे, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री कृष्णकांत चौरसिया, श्री मुकेश शर्मा, श्री मुकुल लोखण्डे, श्री हेमंत जोगी, श्रीमती सुषमा साहू, श्री आशीष ठाकुर, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री उत्कर्ष नायक, पार्षद श्रीमती सुषमा बबीसा, श्री बाबूलाल यादव, श्री अरविन्द वर्मा, बीडीए उपाध्यक्ष श्री सुनील पाण्डे, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री राजाराम शिवहरे, श्री इन्द्रजीत राजपूत, श्रीमती श्वेता त्यागी, श्री विकास बोन्द्रिया, श्री निखलेश मिश्रा, श्री भगवत रघुवंशी उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment