बंटाढार और करप्शननाथ ने प्रदेश को गर्त में पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोडी

एक विचार Aug 03, 2023

कांग्रेस झूठ की गारंटी बनकर रह गयी है : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष ने रीवा के सिरमौर में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। प्रदेश में 2003 से पूर्व कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। उस सरकार के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाढार कर दिया था। मध्यप्रदेश एक बीमारू राज्य बनकर रह गया था। प्रदेश की इस दुरावस्था के लिए कांग्रेस के नेताओं की सोच जिम्मेदार थी। कांग्रेस नेतृत्व सोचता था कि हमें विकास नहीं करना है, क्योंकि अगर विकास हो जायेगा तो जनता हमें क्यों पूछेगी ? कांग्रेसी नेता दबाव व झूठ की राजनीति करते हैं और कांग्रेस अब झूठ की गारंटी बनकर रह गई है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रीवा के सिरमौर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा विचार आधारित दल है

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा विचार आधारित राजनीतिक दल है, यहाँ सामूहिक नेतृत्व के आधार पर निर्णय होते हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होता है, यही कारण है कि हमारे कार्यकर्ताओं के लिए संगठन एक परिवार की तरह है। भाजपा के विस्तार और करोड़ों कार्यकर्ताओं को गढ़ने में हमारे पितृपुरुषों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्हीं महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर हमारे कार्यकर्ता संगठन के विस्तार और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पणभाव से कार्यरत हैं। गरीब कल्याण की योजनाएं भाजपा की असली ताकत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गरीबों का जीवन बदला है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बनाकर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है। केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुचं रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आपके समर्पणभाव से भाजपा विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी।

भारत आज 5 वॉं मजबूत आर्थिक अर्थव्यवस्था वाला देश है

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय राजनीति में एक नई दिशा देने का काम किया है। हर गरीबों के जीवन को बदलने काम किया है। भारत हर क्षेत्र में उत्तरोत्तर उन्नति कर रहा है। वैश्विक पटल पर भारत का मान और सम्मान बढा है। देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ गरीब कल्याण की योजनाएं गांव, गरीब तक पहुंच रही है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज मजबूत अर्थव्यवस्था वाले 5 देशों में आ गया है। रूप में उभर कर सामने आया है। देश के करोड़ों गरीबों को मुफ्त राशन, पक्के मकान, उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना, जलजीवन मिशन, जनधन बीमा जैसे गरीब कल्याण के कार्य करते हुए सरकार ने गरीबों के जीवन में नया बदलाव लाया है, उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण समाप्त हुआ है। जिसकी वजह से भारत आज सशक्त और समृद्व भारत की पहचान पूरी दुनिया में बनाई है।

बंटाढार और करप्शननाथ ने प्रदेश को गर्त में पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोडी

श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनता सड़क, बिजली, पानी को लेकर त्राहिमाम करती थी। सबसे ज्यादा बुरा दौर कानून व्यवस्था को लेकर था। चारो ओर अराजकता, दुरावस्था ही व्याप्त थी। देश ही नहीं बाहर के लोग भी कहते थे मध्यप्रदेश बीमारू राज्य के अलावा कुछ नहीं है। 2003 के बाद भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर चल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना प्रारंभ की थी और आज देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत प्रत्येक गांव सड़कों से जुड़ गए है। जब से 2013 से केन्द्र में मोदी सरकार आयी है उसने गरीबों का ध्यान रखकर योजनाएं बनायी है। मिस्टर बंटाधार और करप्शननाथ ने मध्यप्रदेश को गर्त में पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहाँ तक कि भाजपा सरकार द्वारा शुरु की गई गरीब हितैषी योजनाओं को भी करप्शननाथ ने बंद कर दिया था। उनके लिए गरीब केवल वोट बैंक का साधन रहे हैं। भाजपा सरकार में हर गरीब का सपना पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विन्ध्य क्षेत्र विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी संकल्प लेकर जायें कि अपने-अपने बूथों पर भाजपा को 51 प्रतिशत वोट हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम करेंगे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment