प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाना हमारा लक्ष्य : जामवाल

एक विचार Jun 11, 2023

क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने अनुपपुर में कोतमा, पुष्पराजगढ़ एवं अनूपपुर 

की चुनाव संचालन समिति की बैठक को किया संबोधित

खबर नेशन/ Khabar Nation

अनूपपुर। आगामी चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। हमें आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है और देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए मेहनत की पराकाष्ठा करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता विशेष जनसंपर्क अभियान का उपयोग करें। अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर संपर्क करें और केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाएं हर घर में पहुंचाएं। मेरी विधानसभा आदर्श विधानसभा बने, इस नारे को हमें चरितार्थ करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने रविवार को अनुपपुर जिले में कोतमा, पुष्पराजगढ़ और अनुपपुर विधानसभाओं की चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विधानसभा संचालन समिति के सदस्यों से शक्ति केंद्र एवं बूथ केन्द्र को और मजबूत करने का आग्रह किया।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि अब हमारे पास विधानसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है। प्रत्येक कार्यकर्ता के पास कोई न कोई जिम्मेदारी हो यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शक्ति केन्द्र व बूथ सशक्तीकरण के तहत बूथ कार्यकारिणी का सत्यापन, 22 करणीय कार्य और बूथ की बैठकें आयोजित करना है। उन्होंने कहा कि पहली बार मध्यप्रदेश में इस तरह की रचना हुई है, जिसमें संगठन के मापदंडों के अनुरूप विधानसभा में इस तरह की टोली का गठन किया गया है, जो टोली विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक काम करेगी। श्री जामवाल ने कहा कि हमारी सरकारों द्वारा हर क्षेत्र, हर समाज, हर वर्ग के लिए भरपूर कार्य किया गया है। हमें केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लाभ दिलाना और हितग्राहियों को पार्टी से जोडने का काम करना है। उन्होंने कहा की शक्ति केंद्र एवं बूथ की टोली के साथ निरंतर बैठक करनी है, बूथ की सूची का सत्यापन करने के साथ ही बूथ समिति का सामाजिक समीकरण भी ठीक करना है। संगठन द्वारा दिए गए 22 प्रकार के करणीय कार्य को भी हमें जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाना है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 लोगों की मजबूत टोली बनाने पर जोर दिया।
बैठक में पार्टी के प्रदेश के महामंत्री एवं शहडोल संभाग प्रभारी व विधायक श्री सरदेंदू तिवारी, शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, भाजपा जिला प्रभारी डॉ राजेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण  आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा  1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं  अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment