श्रीलंका का हमला अमानवीय: राकेश सिंह

खबरनेशन/Khabarnation  

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट की घटना पर दुख जताते हुए इसे अमानवीय बताया है। उन्होंने इस हमले में हताहत हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार सुबह होटलों और चर्च में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 158 से अधिक लोग मारे गए हैं,वहीं सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। इस घटना को दुखद बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंह ने कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। 

उन्होंने कहा कि इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका खुलासा जांच के बाद होगा, लेकिन इतना तय है कि चर्च में प्रार्थना करते हुए लोगों की जान लेने का काम जिस भी व्यक्ति या संगठन ने किया है, वह इंसानियत से दूर है। सिंह ने इस हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि मृतकों के परिजनों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment