सेवा कार्यों के संकल्प के साथ मनाया असगर पटेल का जन्मदिन

खबरनेशन/Khabarnation  

इंदौर। शहर के समाजसेवी असगर पटेल ने अपना जन्मदिन खजराना में अनूठे अन्दाज़ में मनाया। उन्होंने खजराना स्थित कर्बला में कुएं की सफाई की और सभी को प्रेरणा दी।गौरतलब रहे कुछ साल पहले अपनी करोड़ों की ज़मीन कर्बला के लिए दान भी कर चुके हैं। अन्नू पटेल ने बताया कि असगर पटेल ने सादगी के साथ जन्मदिन मनाया,न केक काटा और कोई फ़िज़ूलखर्ची की।बड़ी मुश्किल से वे स्वागत के लिए तैयार हुए। इस मौक़े पर असगर पटेल ने सेवाकार्य का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अन्नू पटेल और सैकड़ों समाजजनों ने उनका स्वागत किया।अन्नू पटेल ने मुबारकबाद देते हुए कहा कि असगर पटेल मस्तमौला मिजाज़ के अच्छे समाजसेवी हैं।वह हमेशा ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए अग्रसर रहते हैं। जन्मदिन पर इंसानियत की खिदमत का संकल्प लेना सभी को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।अन्नू पटेल मित्रमंडल,फरहान मेमन,सनी नरसिंहगढ़ ने असगर पटेल को शुभकामनाएं दी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment