नीमच पुलिस की अनोखी पहल, हाईवे पर लगाए ‘खूनी सच’ वाले बोर्ड

मध्य प्रदेश के नीमच में सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने एक अनोखी पहल शुरू की है। अब हाईवे पर सिर्फ ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी’ जैसे पुराने स्लोगन नहीं, बल्कि उस जगह की दर्दनाक सच्चाई बताने वाले चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। 

हाईवे पर ‘खूनी सच’ वाले बोर्ड

इन बोर्डों पर सड़क हादसों में हुई मौतों के आंकड़े और तारीखें लिखी गई हैं, ताकि वाहन चालक खतरे को समझें और अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखें। ये तस्वीरें महू-नीमच हाईवे की हैं, जहां नीमच यातायात पुलिस ने दुर्घटना संभावित रेड स्पॉट्स पर खास रेडियम चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। 

हादसों को रोकने की नई कोशिश

ग्राम चल्दू से सगरग्राम के बीच करीब दो किलोमीटर के इस मार्ग पर लगे बोर्डों में बताया गया है कि 15 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 के बीच यहां सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

 मौतों के आंकड़े देखकर थम रही रफ्तार

 पुलिस का मानना है कि जब वाहन चालक इस तरह के वास्तविक आंकड़े देखेंगे, तो वे सड़क की गंभीरता को समझेंगे और सावधानी से वाहन चलाएंगे। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं। साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों और बस संचालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment