500 फीट गहरी घाटी में फेंकी गईं 11 भैंसें, मौत 

दमोह से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सिग्रामपुर घाटी में 11 भैंसों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में मामला हादसे से ज्यादा साजिश की ओर इशारा कर रहा है। 

बताया जा रहा है कि भैंसों को पहाड़ी पर ले जाकर करीब 500 मीटर गहरी घाटी में धक्का दिया गया, जिससे मौके पर ही 11 भैंसों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला 

 दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सिग्रामपुर के पास दोपहर में राहगीरों ने घाटी में कई भैंसों को मृत हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांवों में जानकारी दी तो पता चला कि ये भैंसें अलग-अलग पशुपालकों की थीं, जो रोज की तरह चरने के लिए निकली थीं।

 दरअसल, जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि भैंसें खुद इतनी ऊंची पहाड़ी पर नहीं चढ़ सकती थीं, इसलिए किसी ने उन्हें ऊपर ले जाकर घाटी में धक्का दिया। मृत भैंसों की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख रुपए प्रति भैंस बताई जा रही है।

Share:

Next

500 फीट गहरी घाटी में फेंकी गईं 11 भैंसें, मौत 


Related Articles


Leave a Comment