पानी के लिए तड़पा इंदौर, सड़क पर उतरी कांग्रेस

इंदौर में बढ़ती जल समस्या को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने राजवाड़ा पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं। 

पानी संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल

प्रदर्शन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने शहर में पानी की कमी और गंदे पानी की सप्लाई को लेकर नगर निगम और सरकार पर सवाल उठाए।

नगर निगम के बाहर फूटे मटके

राजवाड़ा पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जल संकट को लेकर जमकर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद सभी नेता नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां पहले से भारी पुलिस बल तैनात था। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ मटके लेकर पहुंचे और निगम गेट पर मटके फोड़कर विरोध जताया। 

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से भाजपा सरकार होने के बावजूद इंदौर की जनता पानी की समस्या से जूझ रही है और लोगों को साफ पानी तक नहीं मिल पा रहा। वहीं एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment