गुफा से बाहर आए बागेश्वर, दिव्य साधना की तस्वीरें
बद्रीनाथ धाम से बागेश्वर सरकार यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य तस्वीरें सामने आई हैं। 21 दिनों की कठिन नारायण और हनुमत साधना पूरी करने के बाद आखिरकार बागेश्वर सरकार भक्तों के बीच पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।
15 हजार फीट तक की कठिन पैदल यात्रा
गौरतलब है कि इस दौरान उन्होंने नारायण पर्वत की दुर्गम पहाड़ियों और एक छोटी गुफा में रहकर कठोर तपस्या की। दर्शकों, बताया जा रहा है कि साधना के दौरान उन्होंने 15 हजार फीट तक की कठिन पैदल यात्रा भी की और भगवान विष्णु व हनुमान जी की विशेष आराधना में लीन रहे। अब उनकी ये दिव्य तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और श्रद्धालु इसे आस्था और तपस्या का अद्भुत रूप मान रहे हैं।
पहले 11 दिन पूर्ण एकांत में नारायण साधना की गई, जबकि बाकी दिनों में खाकचौक हनुमान मंदिर में हनुमान आराधना जारी रही। साधना पूर्ण होने के बाद जब बागेश्वर सरकार भक्तों के बीच पहुंचे तो माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
रोज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया
कई श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकी साधना निर्विघ्न पूरी हो, इसके लिए रोज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। गौरतलब है कि इस दौरान अयोध्या हनुमानगढ़ी से राजूदास जी महाराज भी उनसे मिलने पहुंचे। वहीं बागेश्वर सरकार ने बताया कि इस कठिन साधना के दौरान उन्होंने नारायण पर्वत की परिक्रमा भी की और करीब 13 घंटे की पैदल यात्रा कर बर्फीली चोटियों तक पहुंचे।