दिव्यांगो को पहली बार मिले लेपटॉप

भोपाल। विदिशा जिले में जनसुनवाई में ग्राम लश्करपुर के रामू अहिरवार और ग्राम सिरनोटा के दशरथ सिंह अहिरवार ने कलेक्टर को आवेदन देकर लेपटॉप दिलाए जाने का आग्रह किया था। कलेक्टर ने तत्परता से कार्यवाही कर मुख्यमंत्री निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना में दोनों हितग्राहियों को लेपटॉप दिये।
 

रामू अहिरवार कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत हैं। लेपटॉप मिल जाने से रामू ने पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब करने की ठानी हैं। इसके लिए रामू ने प्रतिष्ठित संस्थानों में अपना मोबाइल नम्बर दर्ज कराया हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे रामू से सीधा सम्पर्क कर सकें। पांच भाई और एक बहन में सबसे ज्यादा पढ़ाई अब तक केवल रामू ने की हैं।
 

रामू को पांचवीं कक्षा तक आंखों से दिखाई देता था। उसके बाद अचानक आंखों से दिखना बंद हो गया। शिक्षा के प्रति रामू का रूझान देखते हुए कलेक्टर ने लेपटॉप दिलाने के लिए विशेष पहल की ।
 

ग्राम सिरनोटा के दशरथ अहिरवार को भी यही समस्या थी। दशरथ अभी बी.ए. पाठ्यक्रम के पांचवें सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय में इसकी पढ़ाई-लिखाई जारी हैं। राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के माध्यम से प्रशासानिक पद पाने का इच्छुक हैं दशरथ। प्रशासन की ओर से मिला लेपटाप इस उद्देश्य को पूरा करने में दशरथ के लिय मददगार होगा। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment