भोपाल में DPI कार्यालय में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों में झड़प
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा संचालनालय (DPI) कार्यालय में उस वक्त जमकर हंगामा हो गया, जब ABVP के कार्यकर्ता आयुक्त कार्यालय में पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद DPI कर्मचारियों और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया।
विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। देखते ही देखते कार्यालय परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दो जोन के DCP, एडिशनल DCP और ACP स्तर के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। DPI कार्यालय में हुए इस हंगामे के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।
भोपाल में DPI कार्यालय में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों में झड़प