अब मिल रहा है फसलों का लाभकारी मूल्य

भोपाल। नीमच जिले में भावांतर भुगतान योजना से अभी तक 3,134 किसान लाभान्वित हुए हैं। इन किसानों को फसलों की एवज में 2 करोड़ 4 लाख 94 हजार रुपये भावांतर राशि का भुगतान बैंक खातों में मिला है। जिले के ओमप्रकाश पाटीदार, छगनलाल धाकड़ सहित सभी किसान कह रहे हैं कि राज्य सरकार की बदौलत अब मिल रहा है फसलों का लाभकारी मूल्य।
 

ग्राम देवरान के किसान ओमप्रकाश पाटीदार को आशा थी कि उड़द की फसल के बाजार में अच्छे दाम मिलेंगे। मगर फसल बेचते समय मूल्यों में आई गिरावट के कारण निराशा ही हाथ लगी। भावांतर भुगतान योजना ने उनकी इस निराशा को दूर कर दिया। मनासा कृषि मण्डी के सचिव ने ओमप्रकाश के खाते में समर्थन मूल्य के अतिरिक्त मॉडल रेट के अंतर की भावांतर राशि 22 हजार 847 रुपये उसके बैंक खाते में जमा करवाई है।
ग्राम बावल के किसान छगनलाल धाकड़ ने कृषि मण्डी में सोयाबीन बेची तो बाजार मूल्य के अलावा भावांतर भुगतान योजना में 20 हजार 517 रुपये की राशि मिली। ग्राम लालपुरा के किसान शिवलाल अहीर को 50 क्विंटल सोयाबीन बेचने पर अंतर की राशि 22 हजार 671 रुपये प्राप्त हुई।

 

नीमच जिले के किसान शिवनारायण को 23 हजार 796 रुपये, अम्बालाल गायरी 24 हजार 360 रुपये, शिवराज चन्द्रावत 21 हजार 11 रुपये, बलवंतलाल 24 हजार 193 रुपये, बद्रीलाल 29 हजार 209 रुपये, रघुनाथ सिंह 23 हजार 454 रुपये, हिम्मत सिंह 22 हजार 946 रुपये, महंतलाल नाथ 26 हजार 928 रुपये और शोभालाल को 20 हजार 493 रुपये की भावांतर राशि का भुगतान हुआ है। फसल का लाभकारी मूल्य पाकर खुश हैं नीमच जिले के किसान। (खबरनेशन / Khabarnation)


 

Share:


Related Articles


Leave a Comment