अब सुन-बोल सकता हैं छ: वर्षीय आदर्श

भोपाल। झाबुआ जिले के पेटलावद ब्लाक के ग्राम करवड निवासी 6 वर्षीय बालक आदर्श के पिता विजय मिस्त्री खेती-बाड़ी से जीवन-यापन करते हैं। घर में 6 वर्ष पहले जब बेटा पैदा हुआ, तो खूब जश्न मनाया गया। रिश्तेदारों एवं परिवारजनों ने खुशियां मनाई, लेकिन खुशियां उस समय मायूसी में बदल गईं, जब पता चला कि बेटा आदर्श जन्म से ही गूंगा एवं बहरा हैं। इस कारण वह बोल और सुन नहीं पाएगा। बच्चे के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहने लगे विजय मिस्त्री। इनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि बच्चे का ऑपरेशन करवा पाते।

गांव में स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम पहुँची तो विजय ने बच्चे का परीक्षण करवाया। टीम ने इन्हें बताया कि इसका इलाज हो सकता हैं और वह भी निःशुल्क। आरबीएसके में मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के अंतर्गत बच्चे का ऑपरेशन हो जायेगा और आपका बेटा आदर्श भी दूसरे सामान्य बच्चों की तरह बोल और सुन सकेगा। आरबीएसके की टीम के डॉक्टर द्वारा समझाने पर विजय ने बच्चे का ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के बाद जैसे ही पहली बार 6 वर्षीय आदर्श की आवाज पिता विजय मिस्त्री के कानों में पड़ी तो उनके आंसू छलक पड़े। बच्चे ने पिता की आवाज सुनी और मुस्कुरा कर बोलकर जवाब भी दिया।

आज आदर्श सुन एवं बोल सकता हैं। यह संभव हुआ हैं मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना से। यह योजना विजय मिस्त्री जैसे लाखों परिवारों के लिए वरदान हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment